LG का यह वायरलेस कीबोर्ड होता है फोल्ड

LG का यह वायरलेस कीबोर्ड होता है फोल्ड
विज्ञापन
एलजी (LG) ने ऐसा कीबोर्ड डेवलप किया है जिसे मोड़ा (फोल्ड) जा सकता है। कंपनी ने गरुवार को इस कीबोर्ड की पहली झलक दिखाई जिसे रॉली कीबोर्ड (Rolly Keyboard) के नाम से जाना जाएगा। कंपनी इस कीबोर्ड को अगले महीने जर्मनी के बर्लिन में होने वाले IFA 2015 ट्रेड शो में पेश करेगी। यह एक्सेसरी डिवाइस सबसे पहले सितंबर में अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद साल की चौथी तिमाही में इसे यूरोप, लेटिन अमेरिका और एशिया में उपलब्ध कराया जाएगा। इस कीबोर्ड की कीमत की घोषणा स्थानीय लॉन्च के दौरान दी जाएगी।

इस वायरलेस कीबोर्ड का मॉडल नंबर KBB-700 है। इसे चार बार फोल्ड किया जा सकता है जिसके बाद इसे कहीं भी ले जाना और भी आसान हो जाता है। इस कीबोर्ड में हाई-कॉन्ट्रास्ट की (keys) मौजूद हैं और मोबाइल डिवाइस का स्टैंड भी। LG का कहना है कि नया रॉली कीबोर्ड (Rolly Keyboard) पर टाइप करना बहुत ही आसान है क्योंकि टाइप करने पर keys 17mm नीचे जाते हैं। आपको बता दें कि डेस्कटॉप पर आने वाले कीबोर्ड 18mm तक नीचे जाते हैं।
एलजी रॉली कीबोर्ड (LG Rolly Keyboard) के बिल्ड में पॉलीकार्बोनेट और एबीएस प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो फोल्डेबल आर्म हैं जिनपर स्मार्टफोन और टैबलेट को रखा जा सकता है। यूज़र अपने डिवाइस को इस कीबोर्ड में मौजूद ब्लूटूथ 3.0 के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि कीबोर्ड को खोलते ही इसका ब्लूटूथ एक्टिवेट हो जाता है। कीबोर्ड एक वक्त में दो अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल एक वक्त पर सिर्फ एक डिवाइस के साथ किया जा सकता है और डिवाइस चुनने के लिए सिर्फ एक key को दबाना पड़ेगा। LG ने बताया है कि यह कीबोर्ड उन्हीं टैबलेट के साथ पेयर होगा जिनका डिस्प्ले 10 इंच तक का है। इस कीबोर्ड को चलाने के लिए एक AAA बैटरी की जरूरत पड़ेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आम इस्तेमाल में तीन महीने तक चलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »