एलजी स्टायलस 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम, जानें सारी ख़ूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2017 14:56 IST
ख़ास बातें
  • एलजी स्टायलस 3 भारत में लॉन्च
  • फओन की बिक्री जल्द शुरू हो सकती है
  • यह फोन स्टायलस पेन के साथ आता है
एलजी ने भारत में अपना स्टायलस 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 18,500 रुपये की कीमत वाले एलजी स्टायलस 3 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। और फोन की बिक्री जल्द ही शुरू हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि आधिकारिक वेबसाइट पर स्टायलस 3 को एमआरपी के साथ लिस्ट किया गया है। और बाज़ार में इसके कम कीमत में मिल जाने की उम्मीद है।

एलजी स्टायलस 3 को दिसंबर में लॉन्च किया गया था और सीईएस 2017 में इसे प्रदर्शित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय लॉन्च के समय एलजी ने दावा किया था कि स्टायलस 3 कंपनी के मिड-रेंज सेगमेंट को मजबूत करेगा।

एलजी स्टायलस 3 की सबसे बड़ा ख़ासियत है इसका स्टायलस, और इससे यूज़र कई सारे फंक्शन को परफॉर्म कर सकते हैं। स्टायलस को किसी तस्वीर को क्रॉप करने या फिर एंगल एडजस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी का दावा है कि पेन पॉप पहले से बेहतर हुआ है और इससे पॉप मेमो, कैप्चर+, पॉप स्कैनर, क्विक डेमो और पेन के बाहर आने पर ताजा नोट के थंबनेल प्रिव्यू जैसे फंक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। स्टायलस 3 एक स्क्रीन-ऑफ फ़ीचर के साथ आता है जिससे स्क्रीन बंद होने पर भी स्टायलस की मदद से स्क्रीन पर लिखा जा सकता है। पेन कीपर फ़ीचर से यूज़र को स्टायलस डिवाइल के पीछे रखने के लिए नोटिफिकेशन मिलती रहेंगी। यह स्मार्टफोन रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें टच शटर व टच स्क्रीनशॉट फ़ीचर भी है।
Advertisement

एलजी स्टायलस 3 में 5.7 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और पिक्सल डेनसिटी 258 पीपीआई है।  इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इसमें 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर सीएमओएस ऑटोफोकस कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।
Advertisement

इस हैंडसेट में 3200 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है एलजी स्टायलस 3 स्टायलस पेन सपोर्ट करता है और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.6x79.8x7.4 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।

एलजी, एलजी मोबाइल, एलजी एंड्रॉयड, एलजी स्टायलस 3 कीमत, एलजी स्टाययलस 3 स्पेसिफिकेशन, एलजी स्टायलस 3 फ़ीचरLG Stylus 3 Price, LG Stylus 3 Price in India, LG Stylus 3 Specifications, LG Mobiles, Mobiles, LG, AndroidLG Stylus 3 Android Smartphone Launched: Price, Specifications, and More
Advertisement
एलजी स्टायलस 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

एलजी ने भारत में अपना स्टायलस 3 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 18,500 रुपये की कीमत वाले एलजी स्टायलस 3 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। और फोन की बिक्री जल्द ही शुरू हो सकती है। गौर करने वाली बात है कि आधिकारिक वेबसाइट पर स्टायलस 3 को एमआरपी के साथ लिस्ट किया गया है। और बाज़ार में इसके कम कीमत में मिल जाने की उम्मीद है।
Advertisement

एलजी स्टायलस 3 को दिसंबर में लॉन्च किया गया था और सीईएस 2017 में इसे प्रदर्शित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय लॉन्च के समय एलजी ने दावा किया था कि स्टायलस 3 कंपनी के मिड-रेंज सेगमेंट को मजबूत करेगा।

एलजी स्टायलस 3 की सबसे बड़ा ख़ासियत है इसका स्टायलस, और इससे यूज़र कई सारे फंक्शन को परफॉर्म कर सकते हैं। स्टायलस को किसी तस्वीर को क्रॉप करने या फिर एंगल एडजस्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी का दावा है कि पेन पॉप पहले से बेहतर हुआ है और इससे पॉप मेमो, कैप्चर+, पॉप स्कैनर, क्विक डेमो और पेन के बाहर आने पर ताजा नोट के थंबनेल प्रिव्यू जैसे फंक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। स्टायलस 3 एक स्क्रीन-ऑफ फ़ीचर के साथ आता है जिससे स्क्रीन बंद होने पर भी स्टायलस की मदद से स्क्रीन पर लिखा जा सकता है। पेन कीपर फ़ीचर से यूज़र को स्टायलस डिवाइल के पीछे रखने के लिए नोटिफिकेशन मिलती रहेंगी। यह स्मार्टफोन रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें टच शटर व टच स्क्रीनशॉट फ़ीचर भी है।

एलजी स्टायलस 3 में 5.7 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और पिक्सल डेनसिटी 258 पीपीआई है।  इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इसमें 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर सीएमओएस ऑटोफोकस कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।

इस हैंडसेट में 3200 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है और यह एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है एलजी स्टायलस 3 स्टायलस पेन सपोर्ट करता है और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.6x79.8x7.4 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.