एलजी स्टायलस 2 फोन भारत में पेश, कीमत 19,500 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2016 18:05 IST
एलजी ने अपने एलजी स्टायलस 2 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। भारत में एलजी स्टायलस 2 स्मार्टफोन 19,500 रुपये में मिलेगा।

याद रहे कि एमडब्ल्यूसी 2016 से ठीक पहले एलजी ने अपने जी4 स्टायलस हैंडसेट का अपग्रेडेड वेरिएंट स्टायलस 2 पेश किया था। स्टायलस 2 स्मार्टफोन में एक पेन के साथ आता है जो नैनो कोटेड टिप वाला है। एलजी स्टायलस 2 के अन्य फ़ीचर में पेन पॉप शामिल है। मोबाइल से जब भी स्टायलस हटाया जाता है, यह फ़ीचर एक पॉपअप मेन्यू दिखाता है। इस हैंडसेट में पॉप मैमो और पॉप स्कैनर जैसे शॉर्टकर्ट भी हैं।
Advertisement

एलजी स्टायलस 2 में 5.7 इंच का इन-सेल डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी स्टायलस 2 में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें 4जी एलटीई, 3जी और 2जी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। अन्य फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 155x79.6x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम। एलजी स्टायलस 2  ब्राउन और टाइटेनियम कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Stylus 2, LG Stylus 2 India Price, LG Stylus 2 Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  6. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  7. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  8. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  9. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.