एलजी स्टायलस 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी स्टायलस 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एमडब्ल्यूसी 2016 से ठीक पहले एलजी ने एक्स सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने के बाद अपने जी4 स्टायलस हैंडसेट का अपग्रेडेड वेरिएंट स्टायलस 2 पेश किया है। एलजी एक्स कैम और एलजी एक्स स्क्रीन की तरह एलजी स्टायलस 2 की झलक स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित होने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट में देखने को मिलेगी।

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट की कीमत का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन यह ज़रूर बताया कि यह चौंकाने वाला होगा। एलजी ने जानकारी दी है कि स्टायलस 2 को अगले महीने दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह एशिया, यूरोप और अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा।

एलजी का कहना है कि नए स्टायलस 2 स्मार्टफोन में एक पेन दिया गया है। यह नैनो कोटेड टिप के साथ आएगा।

एलजी स्टायलस 2 के अन्य फ़ीचर में पेन पॉप शामिल है। मोबाइल से जब भी स्टायलस हटाया जाएगा, यह फ़ीचर एक पॉपअप मैन्यू दिखाएगा। इस हैंडसेट में पॉप मैमो और पॉप स्कैनर जैसे शॉर्टकर्ट भी हैं। स्टायलस 2 में एक और गौर करने वाला फ़ीचर पेन कीपर है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। एलजी स्टायलस में 5.7 इंच का इन -सेल डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है।

हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी स्टायलस 2 में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें 4जी एलटीई, 3जी और 2जी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। अन्य फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 155x79.6x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम। एलजी स्टायलस 2  ब्राउन, टाइटन और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  4. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  5. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  6. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  7. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  8. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  9. AI भी गर्मी की चपेट में? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा खतरा
  10. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »