एलजी स्टायलस 2 प्लस स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 19:00 IST
एलजी ने अपने स्टायलस 2 प्लस को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। याद रहे कि इस हफ्ते ही इस स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने की ख़बर आई थी। भारत में एलजी स्टायलस 2 प्लस स्मार्टफोन 24,450 रुपये में मिलेगा।

एलजी स्टायलस 2 प्लस को सबसे पहले अप्रैल महीने में पेश किया गया था। लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा जून महीने में किया।

एलजी के इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच का इन-सेल डिस्प्ले है। एलजी स्टायलस 2 प्लस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी/3 जीबी रैम और 16 जीबी/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प के साथ 13 मेगापिक्सल रियर/5 मेगापिक्सल फ्रंट और 16 मेगापिक्सल रियर/ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वेरिएंट में उपलब्ध होगा। अगल-अलग बाजारों में पेश किए जाने वाले वेरिएंट के रैम, स्टोरेज और कैमरे में फर्क हो सकता है।

स्टायलस 2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन एलटीई, 3जी व 2 जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डाइमेंशन 155 x 79.6 x 7.4 मिलीमीटर और वजन 145 ग्राम है। एलजी का यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
Advertisement

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटथ 4.1 और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। एलजी स्टायलस 2 प्लस स्मार्टफोन टाइटन, गोल्ड और ब्राउन कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस स्टायलस 2 के साथ नैनो कोटिंग वाला स्टालस दिया गया है जिससे स्क्रीन पर लिखते समय फाउंटेन पेन जैसा अहसास होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.