एलजी स्टायलस 2 प्लस लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी स्टायलस 2 प्लस लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एलजी ने अपना नया स्मार्टफोन एलजी स्टायलस 2 प्लस आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। ताइवान में इस स्मार्टफोन को 340 डॉलर (23,000 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। सबसे पहले अप्रैल में इस फोन को ताइवान में देखा गया था।

एलजी का यह स्मार्टफोन बुधवार से ताइवान में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जल्द ही इस स्मार्टफोन को कंपनी एशिया, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और उत्तरी अमेरिका सहित दूसरे बाजारों में भी बेचेगी।

एलजी के इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच का इन-सेल डिस्प्ले है। एलजी स्टायलस 2 प्लस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी/3 जीबी रैम और 16 जीबी/32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प के साथ 13 मेगापिक्सल रियर/5 मेगापिक्सल फ्रंट और 16 मेगापिक्सल रियर/ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वेरिएंट में उपलब्ध होगा। अगल-अलग बाजारों में पेश किए जाने वाले वेरिएंट के रैम, स्टोरेज और कैमरे में फर्क हो सकता है।

स्टायलस 2 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फोन एलटीई, 3जी व 2 जी सपोर्ट करता है। इस फोन का डाइमेंशन 155 x 79.6 x 7.4 मिलीमीटर और वजन 145 ग्राम है। एलजी का यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटथ 4.1 और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। एलजी स्टायलस 2 प्लस स्मार्टफोन टाइटन, गोल्ड और ब्राउन कलर वेरिएंट में मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस स्टायलस 2 के साथ नैनो कोटिंग वाला स्टालस दिया गया है जिससे स्क्रीन पर लिखते समय फाउंटेन पेन जैसा अहसास होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »