LG शुक्रवार को भारत में लॉन्च करेगी 'सिग्नेचर सीरीज़'

एलजी ने जानकारी दी है कि लिमिटेड एडिशन को भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी एलजी 'सिग्नेचर सीरीज़' के लॉन्च के लिए भारत में एक इवेंट का आयोजन कर रही है।

LG शुक्रवार को भारत में लॉन्च करेगी 'सिग्नेचर सीरीज़'
ख़ास बातें
  • फोन के रियर पर ग्राहक अपना नाम खुदवा सकते हैं
  • एलजी सिग्नेचर एडिशन में सेरेमिक बॉडी है
  • एलजी शुक्रवार को भारत में अपना सिग्नेचर एडिशन लॉन्च करेगी
विज्ञापन
एलजी ने जानकारी दी है कि लिमिटेड एडिशन को भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी एलजी 'सिग्नेचर सीरीज़' के लॉन्च के लिए भारत में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। एलजी ने दिसंबर, 2017 में अपने घरेलू मार्केट में सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया था। सिग्नेचर एडिशन एलजी के ग्राहकों के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च किया गया एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है। एलजी सिग्नेचर एडिशन को बनाने में एक ज़िरकॉनियम सेरेमिक शैल का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट के मुताबिक, 5 जनवरी, शुक्रवार को एलजी मुंबई में एक इवेंट का आयोजन करेगी। इस इवेंट में एलजी की सिग्नेचर सीरीज़ को लॉन्च किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत शाम 6 बजे होगी। हालांकि, अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि कंपनी इस इवेंट में कितने डिवाइस को लॉन्च करेगी, क्योंकि कंपनी ने इनवाइट में 'सिग्नेचर सीरीज़' का ज़िक्र किया है। लेकिन सबसे ज़्यादा संभावना एलजी सिग्नेचर एडिशन को लॉन्च किए जाने की ही है।

बात करें एलजी सिग्नेचर एडिशन की तो यह स्क्रैच प्रूफ है और ब्लैक व व्हाइट कलर विकल्प में मिलता है। इसके अलावा, एलजी स्मार्टफोन के रियर पर ग्राहकों को उनके नाम को खुदाई करने का अवसर भी देगी। दक्षिण कोरिया में एलजी सिग्नेचर एडिशन की कीमत 2,000,000 कोरियाई वॉन (करीब 1,18,800 रुपये) है, जो आईफोन X की कीमत से भी ज़्यादा है।

प्रीमियम बनावट वाले एलजी सिग्नेचर एडिशन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एलजी वी30 वाले ही हार्डवेयर हैं। LG V30 को दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अगस्त में आईएफए 2017 में  लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में एक 6 इंच ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा एक वाइड-एंगल लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप भी है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और इसमें एलजी पे पहले से प्री-लोड आता है। फोन में 3300 एमएएच बैटरी है जो क्यूआई वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। एलजी ने सिग्नेचर एडिशन के प्रोसेसर के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसमें एलजी वी30 वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 3.1 की क्षमता के साथ यूएसबी टाइप-सी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं।  

एलजी अकेली कंपनी नहीं है जिसने अमीर ग्राहकों तक पहुंचने और ज़्यादा रेवेन्यू अर्जित करने के लिए लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन बनाया है। शाओमी ने अपने मी मिक्स 2 को प्रीमियम लुक देने के लिए एक सेरेमिक वर्ज़न लॉन्च किया था और इस फोन में एक बेज़ल-लेस स्मार्टफोन पेश कर रही है। वनप्लस ने भी हाल ही में अपने फ्लैगशिप वेरिएंट के लिमिटेड एडिशन पेश किए हैं और हाल ही में वनप्लस 5टी स्टार वार्स एडिशन भी भारत आया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »