LG Q7 और Q7+ की कीमत का खुलासा

दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने बुधवार को अपने एलजी क्यू7 और एलजी क्यू7+ स्मार्टफोन का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। बता दें कि इन मिड-रेंज स्मार्टफोन को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था।

LG Q7 और Q7+ की कीमत का खुलासा
ख़ास बातें
  • LG Q7 और Q7+ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं
  • एलजी क्यू7 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी
  • एलजी क्यू7+ की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने बुधवार को अपने एलजी क्यू7 और एलजी क्यू7+ स्मार्टफोन का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। बता दें कि इन मिड-रेंज स्मार्टफोन को बीते महीने ही लॉन्च किया गया था। ऑरोरा ब्लैक और लेवेंडर वॉयलेट रंग में उपलब्ध कराए गए LG Q7 की कीमत है 495,000 कोरियाई वॉन (करीब 30,900 रुपये) और LG Q7+ को 570,000 कोरियाई वॉन (करीब 35,600 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन को फिलहाल दक्षिण कोरियाई मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को आने वाले समय में भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि इन हैंडसेट के बीते साल के अवतार एलजी क्यू6 और एलजी क्यू6 प्लस भारतीय मार्केट में उतारे गए थे। LG Q7a (ऊर्फ LG G7 Alpha) की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
 

LG Q7, Q7+ स्पेसिफिकेशन

LG Q7 और Q7+ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं। इनमें 5.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले हैं। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 442 पिक्सल प्रति इंच। इनके अंदर ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। चिपसेट के साथ एलजी क्यू7 में 3 जीबी रैम दिया जाएगा। वहीं, एलजी क्यू7 प्लस में 4 जीबी रैम होगा। LG Q7 में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। क्यू7 प्लस में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। LG Q7 और Q7+ के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा या वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जो मार्केट पर निर्भर करेगा।

एलजी क्यू7 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। एलजी क्यू7+ की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। दोनों ही हैंडसेट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी-टाइप सी शामिल हैं। स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आएंगे जो क्वालकॉम की फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेंगे। इनका डाइमेंशन 143.8x69.3x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »