LG Q7 भारत में लॉन्च, जानें इस फोन की सारी खासियतें

अहम खासियतों की बात करें तो LG Q7 फुल-एचडी+ डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है।

LG Q7 भारत में लॉन्च, जानें इस फोन की सारी खासियतें

LG Q7 की कीमत है 15,990 रुपये

ख़ास बातें
  • एलजी क्यू7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • एलजी क्यू7 में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है LG Q7
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG ने भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन LG Q7 लॉन्च किया है। याद रहे कि इस फोन को दक्षिण कोरियाई मार्केट में पहले ही उतारा जा चुका है। LG Q7 हैंडसेट आईपी68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है। अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। LG Q7 स्मार्टफोन क्यूलेंस से लैस है जिसकी मदद से यूज़र कैमरे का इस्तेमाल इमेज सर्चिंग और ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि क्यू7 की बैटरी 60 मिनट में 60 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
 

LG Q7 की भारत में कीमत और उपलब्धता

एलजी क्यू7 को भारत में 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में यह फोन 1 सितंबर से चुनिंदा नामी रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।
 

LG Q7 स्पेसिफिकेशन

एलजी क्यू7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुलविज़न पैनल है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 442 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाला है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करती है 3,000 एमएएच की बैटरी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो एलजी क्यू7 में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर दिया गया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम आएगा। एलजी क्यू7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 हेडफोन जैक शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट का डाइमेंशन 143.8x69.3x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसर1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »