LG Q6 के टॉप पांच फ़ीचर जानें

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी की फ्लैगशिप जी सीरीज की तरह क्यू सीरीज भी कई प्रीमियम फीचर के साथ आती है, लेकिन यह किफायती है। जानें एलजी क्यू6 में क्या-कुछ है ख़ास।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2017 16:23 IST
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू6 में एक फुलविज़न डिस्प्ले है
  • इस फोन में एंड्रॉड 7.1.1 नूगा दिया गया है
  • फोन की कीमत 14,990 रुपये है
एलजी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन एलजी क्यू6 बुधवार को लॉन्च कर दिया। ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर LG Q6 एक्सक्लूसिव तौर पर14,990 रुपये में उपलब्ध है। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी की फ्लैगशिप जी सीरीज की तरह क्यू सीरीज भी कई प्रीमियम फीचर के साथ आती है, लेकिन यह किफायती है। जानें इस फोन में क्या-कुछ है ख़ास।

फुलविज़न डिस्प्ले

Advertisement
एलजी क्यू6 में 1080x2160 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ 5.5 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। और बेज़ल बेहद पतले हैं,  कंपनी ने एलजी जी6 में सबसे पहले यह डिस्प्ले दिया था और इसमें 18:9 का रेशियो है। फोन में एलजी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 की झलक मिलती है और फोन को मजबूती और डिज़ाइन के लिए यूएस- मिलिट्री स्टैंडर्ड-810जी सर्टिफिकेट मिला है।

फेशियल रिकग्निशन
एलजी क्यू6 की अहम ख़ासियत में फेशियल रिकग्निशन भी शामिल है। और कंपनी का कहना है कि इस सबसे सुरक्षित फेस रिकग्निशन फ़ीचर के चलते फोन को ज़्यादा तेजी और आसानी से अनलॉक किया जा सकता है।
Advertisement

कैमरा
एलजी के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में वाइड-एंगल लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोस्तों और ग्रुप में ली गई सेल्फी को और बेहतर बनाने के लिए फोन में 100-डिग्री वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वाइड एंगल सेटिंग के चलते तस्वीरें सामान्य की अपेक्षा ज़्यादा करीब और निज़ी पोर्ट्रेट आती हैं। इसके अलावा फोटोग्राफी को मज़ेदार बनाने के लिए एलजी का एक्सक्लूसिव स्क्वायर कैमरा भी है।
Advertisement

अमेज़न ऑफर
एलजी के नए स्मार्टफोन पर अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के तहत आप सर्वाधिक 13,300 रुपये की छूट पा सकते हैं। वहीं, अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के तहत ग्राहकों को एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। ऐप से खरीदारी पर कैशबैक 15 फीसदी का है और वेबसाइट से खरीदारी करने पर 10 फीसदी। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मौज़ूद है।
Advertisement

इसके अलावा सबसे ख़ास कि कंपनी क्यू6 खरीदने वाले सभी ग्राहकों को फोन खरीदने के छह महीने तक मुफ्त स्क्रीन रीप्लेसमेंट का ऑफर भी दे रही है। किसी भी LGEIL के आधिकारिक सर्विस सेंटर पर जाकर इस ऑफर का फायदा लिया जा सकता है।
Advertisement

लेटेस्ट एंड्रॉयड
डुअल सिम सपोर्ट वाला एलजी क्यू6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। यानी आपको फोन में स्पिलिट स्क्रीन, बैटरी सेवर मोड और बेहतर नोटिफिकेशन शेड जैसे फ़ीचर मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, ergonomic design
  • Striking display
  • Feature-rich OS
  • Dedicated microSD slot
  • Competent rear camera
  • Bad
  • Lacks fingerprint sensor
  • Battery life could be better
  • Average gaming performance
  • Mediocre front camera
  • Legacy USB connector
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.