LG Q51 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें

LG Q51 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। यह एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा आपको 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भी मिलेगा।

LG Q51 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू51 को अभी एलजी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • LG Q51 को भारत में लॉन्च करने की अभी जानकारी नहीं
  • एलजी क्यू51 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
विज्ञापन
LG ने अपनी 'Q' सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के नए हैंडसेट LG Q51 को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। इसके बारे में किफायती होने का दावा है। एलजी का यह स्मार्टफोन 6.5 इंच के फुल-विज़न डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन इसके बेज़ल्स थोड़े मोटे हैं। एलजी क्यू51 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। आगे की तरफ सिर्फ एक कैमरा है जिसे नॉच में जगह मिली है। एलजी क्यू51 स्मार्टफोन को फ्रोज़न व्हाइट और मूनलाइट टाइटेनियम रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

LG Q51 price and availability

LG Q51 की कीमत KRW 317,000 (लगभग 18,700 रुपये) है। LG का यह फोन फिलहाल उसके घरेलू मार्केट में ही उपलब्ध है। इसे भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

LG Q51 specifications

एलजी क्यू51 को अभी एलजी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। LG Q51 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। यह एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा आपको 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भी मिलेगा। हालांकि, इसके मॉडल नंबर की जानकारी अभी नहीं दी गई है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि यह मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। लिस्टिंग में फोन का सिर्फ एक वेरिएंट होने की जानकारी दी गई है वो है 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज। इस वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कैमरे की बात करें तो एलजी क्यू51 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की ज़िम्मेदारी 13 मेगापिक्सल के कैमरे पर होगी।

कनेक्टिविटी के लिए एलजी क्यू51 में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो आपको फोन के पिछले हिस्से पर मिलेगा। बैटरी 4,000 एमएएच है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में स्टीरियो स्पीकर और 7.1 चैनल डीटीएसx3डी स्टेरो साउंड भी मिलेगा। एलजी क्यू51 में गूगल असिस्टेंट बटन फोन की बाईं तरफ दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q51, LG Q51 Price, LG Q51 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »