Qualcomm ‘Lito’ प्रोसेसर और 8 जीबी रैम वाले LG Phone के बारे में मिली जानकारी

इस LG स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 506 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट 1,545 प्वाइंट मिले। इस डिवाइस में क्वालकॉम 'लिटो' चिपसेट इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 18:05 IST
ख़ास बातें
  • LG की नई सीरीज़ 15 मई को पेश होगी
  • LGE LM-G900N मॉडल नंबर के साथ हुआ यह एलजी फोन
  • एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट हुआ है यह एलजी स्मार्टफोन
खबर आई है कि LG अपनी प्रीमियम फोन वाली ‘G' सीरीज़ को बंद कर देगी और इसकी जगह एक नई सीरीज़ को 15 मई को पेश किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग से एक LG स्मार्टफोन के बारे में पता चला है जो 8 जीबी रैम और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 'lito' प्रोसेसर से लैस है। फिलहाल, इस 'lito' प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, बीते महीने एक रिपोर्ट से क्वालकॉम द्वारा चार नए प्रोसेसर डेवलप किए जाने के बारे में पता चला था। दावा किए गए हैं कि 'lito' कोडनेम वाला क्वालकॉम प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 765 या 765जी चिपसेट का अपग्रेड होगा और 5जी सपोर्ट के साथ आएगा।

Geenkbench पर LGE LM-G900N मॉडल नंबर वाले एक एलजी स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि इस LG स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 506 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट 1,545 प्वाइंट मिले। इस डिवाइस में क्वालकॉम 'लिटो' चिपसेट इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके अलावा फोन को एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, LG की नई सीरीज़ 15 मई को पेश होगी। नई सीरीज़ मार्केट में जी सीरीज़ की जगह लेगी। इस सीरीज़ में स्नैपड्रैगन 7-सीरीज़ का चिपसेट फीचर होगा। जिससे फोन को 5जी सपोर्ट मिलेगा। अगर कथित 5जी सपोर्ट की बात सही साबित होती है, तो यह अनुमान लगाना गलत नहीं होगा कि इस एलजी फोन में स्नैपड्रैगन 765 और 765जी चिपसेट दिया जाएगा। क्योंकि क्वालकॉम की 7-सीरीज़ के इन दोनों चिपसेट में 5जी मॉडम है।

हाल ही में दावा किया गया था कि इस अज्ञात सीरीज़ के अन्य फीचर्स में डुअल-स्क्रीन सपोर्ट, 5जी कनेक्टिविटी, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। दावा किया गया है कि एलजी अपनी वी सीरीज़ को मार्केट में बनाए रखेगी। नई सीरीज़ के 5जी फोन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाए जाएंगे।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Qualcomm Lito, LG LM G900N
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.