LG K12+ में हो सकता है मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम

LG K12+ स्मार्टफोन को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। जानें इसके बारे में।

LG K12+ में हो सकता है मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम

LG K12+ में हो सकता है मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम

ख़ास बातें
  • MWC 2019 में उठ सकता है LG K12+ से पर्दा
  • मीडियाटेक एमटी6762 प्रोसेसर से लैस हो सकता है एलजी के12+
  • LG K12+ हो सकता है एचडी+ डिस्प्ले
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी LG ने पिछले कुछ समय से अपने बजट स्मार्टफोन लाइन-अप को अपडेट नहीं किया है। तकरीबन 3 साल पहले LG ने K-सीरीज़ को लॉन्च किया था। एलजी की इस सीरीज़ का ध्यान केवल बजट स्मार्टफोन पर केंद्रित था।LG K12+ स्मार्टफोन को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। बजट सेगमेंट में LG K-सीरीज़ स्मार्टफोन को कई हैंडसेट निर्माता कंपनियों से कड़ी चुनौती मिलती है। एलजी के-सीरीज़ के स्मार्टफोन को दुनियाभर में लॉन्च किया गया लेकिन इनमें से कुछ ही फोन भारत आए थे।

LG अपनी G और V-सीरीज़ के लिए कॉफी पॉपुलर है, लेकिन इसके बावजूद भी कंपनी अपनी के-सीरीज़ को जारी रख रखी है। LG K12+ स्मार्टफोन को 2019 में उतारा जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो 2019 में के-सीरीज़ का यह पहला स्मार्टफोन होगा। XDA Developers ने गूगल प्ले कंसोल डिवाइस कैटलॉग में ढूंढते समय LG K12+ को स्पॉट किया था। जहां नए स्मार्टफोन का मॉडल नंबर mmh4 दिख रहा है।
 
qbk3mnfo

Photo Credit: XDA Developers

कैटलॉग से यह बात सामने आई है कि LG K12+ स्मार्टफोन एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक एमटी6762 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पावरवीआर जीई8320 जीपीयू का इस्तेमाल भी संभव है जिसकी स्पीड 650 मेगाहर्ट्ज़ हो सकती है।

LG K12+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ उतारा जा सकता है। एंड्रॉयड 9 पाई के बजाय अगर हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ उतारा जाता है तो ग्राहक इस बात से निराश जरूर हो सकते हैं। याद करा दें कि, LG K10+ और LG K11+ को भारत नहीं लाया गया था, ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि LG K12+ स्मार्टफोन को भारत लाया जाता है या नहीं। अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन K12+ को कब लॉन्च करेगी और ना ही अब तक कीमत से पर्दा उठा है। उम्मीद है कि इस माह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के दौरान LG K12+ स्मार्टफोन से पर्दा उठाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG K12 Plus, LG, LG K12 Plus Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  2. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
  3. Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
  4. सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी में बड़ी खरीदारी, Strategy ने खरीदे 3,200 से ज्यादा बिटकॉइन
  5. Google से मिनटों में ढूंढें खोया हुआ फोन, नुकसान से तुरंत होगा बचाव, जानें आसान तरीका
  6. Tecno Spark 50 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo Find X10 में दिया जा सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. सैटेलाइट से धरती के नक्शे पर दिखेगा आपका नाम! नासा की अनोखी पहल
  9. Xiaomi 17T, 17T Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का हुआ खुलासा
  10. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिल सकता है नया कैमरा लेआउट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »