LG ने भारत में लॉन्च किया मच्छर भगाने वाला स्मार्टफोन

उम्मीद तो LG K3 (2017) और LG K4 (2017) को लॉन्च किए जाने की थी, लेकिन कंपनी ने LG K7i को पेश किया। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत मच्छर भगाने की क्षमता है।

LG ने भारत में लॉन्च किया मच्छर भगाने वाला स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • LG K7i को भारत में 7,990 रुपये में बेचा जाएगा
  • स्मार्टफोन देशभर के रिटेल आउटलेट में ब्राउन रंग में उपलब्ध होगा
  • एलजी के7आई में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बुधवार को भारत अपनी नई के-सीरीज़ का स्मार्टफोन लॉन्च किया। उम्मीद तो LG K3 (2017) और LG K4 (2017) को लॉन्च किए जाने की थी, लेकिन कंपनी ने LG K7i को पेश किया। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत मच्छर भगाने की क्षमता है। कंपनी ने बताया है कि फोन मॉसकिटो अवे टेक्नोलॉजी के साथ आता है। LG k7i के पिछले हिस्से पर एक स्पीकर है जो अल्ट्रासॉनिक फ्रिक्वेंसी पैदा करता है। दावा किया गया है कि यह मच्छरों को भगाएगा।

दूसरी तरफ, यह स्मार्टफोन बजट सेंगमेंट का है। एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है और इसे भारतीय मोबाइल कॉन्ग्रेस के पहले दिन लॉन्च किया गया। LG K7i को भारत में 7,990 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन देशभर के रिटेल आउटलेट में ब्राउन रंग में उपलब्ध होगा।

LG K7i में 5 इंच का ऑन सेल डिस्प्ले है। फोन में क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। डुअल सिम डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। बताया है कि स्मार्टफोन पुराने एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलेगा।

एलजी के7आई में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरे के साथ आपको फ्लैश भी मिलेगा। बैटरी 2500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रोयूएसबी 2.0 शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 144.7 x 72.6 x 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।

मज़ेदार बात है कि महंगे फोन के लिए मशहूर कंपनी एलजी की नज़र अब बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट पर है। पिछले दो महीने में कंपनी ने कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं जो इन सेगमेंट के ही हैं। पहले एलजी क्यू6 और एलजी क्यू6+ को लॉन्च किया गया जो फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आते हैं। अब एलजी के7आई आया है जो बेहद ही सस्ता हैंडसेट है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG K7i Launched, LG K7i India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »