LG Google Nexus 5 (2015) की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन व स्पेसिफिकेशन का खुलासा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 17 अगस्त 2015 11:46 IST
गूगल (Google) ने अभी तक अपने लेटेस्ट नेक्सस (Nexus) डिवाइस के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। हालांकि, अब तक कई रिपोर्ट आ चुकी हैं जिसमें यही दावा किया गया है कि इस बार कंपनी ने हुवावे (Huawei) और एलजी (LG) के साथ दो Nexus स्मार्टफोन के लिए समझौता किया है। शुरुआती लीक को सच माने तो LG छोटे साइज और Huawei बड़े साइज वाला डिवाइस डेवलप कर रहा है।

(यह भी पढ़ें: Huawei के Nexus स्मार्टफोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का दावा)
Advertisement

ताजा रिपोर्ट LG द्वारा डेवलप किए गए नेक्सस 5 (Nexus 5 2015) को लेकर है। इस डिवाइस की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और इसके अलावा एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसे इसी हैंडसेट का बताया जा रहा है। नई तस्वीरों और वीडियो के बारे में uSwitch ने रिपोर्ट किया है। uSwitch ने नामी टिप्सटर OnLeaks की मदद से रेंडर और नोट्स भी तैयार किए हैं।
दावा किया गया है कि LG का Nexus डिवाइस स्लिम डिज़ाइन प्रोफाइल के साथ आएगा। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दायें पैनल में होंगे। बॉटम पैनल में 3.5mm ऑडियो जैक के साथ चार्जिंग स्लॉट भी मौजूद होगा। कहा जा रहा है कि हैंडसेट में बायें पैनल में सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि LG द्वारा बनाए गए Nexus में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा, ऐसा ही दावा Huawei द्वारा बनाए जा रहे Nexus स्मार्टफोन के बारे में भी किया गया है। फिंगरप्रिंट स्कैनर को रियर पैनल में जगह दी गई है। यह प्राइमरी कैमरे के नीचे मौजूद होगा।

डिवाइस के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। स्मार्टफोन में 5.2 इंच का डिस्प्ले होगा। आपको बता दें कि ऑरिजनल Nexus 5 में 4.95 इंच का डिस्प्ले था। इसके अलावा हैंडसेट का डाइमेंशन 146.9x72.9x8mm है। स्मार्टफोन में USB Type-C पोर्ट को भी शामिल किया गया है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में Google Nexus 5 (2015) को 85530 स्कोर मिला जो अब तक के किसी भी स्मार्टफोन के लिए सबसे ज्यादा है।
Advertisement

एक और लीक में टिप्सटर OnLeaks ने LG द्वारा बनाए गए Nexus स्मार्टफोन के बारे में कुछ और दावे किए। इन जानकारियों से यही पता चलता है कि दोनों ही ब्रांड द्वारा बनाए गए Nexus स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेसन और डिज़ाइन एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज का होगा।

हाल ही में OnLeaks ने ट्वीट करके दावा किया था कि Huawei द्वारा डेवलप किए गए Nexus स्मार्टफोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें फ्रंट स्पीकर्स होंगे। इसके साथ USB Type-C पोर्ट होने की भी बात कही गई, संभवतः 3.0 वर्ज़न। फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद होने की जानकारी दी गई। अब इस टिप्सटर ने ऐसी ही जानकारियां LG द्वारा डेवलप किए गए Nexus स्मार्टफोन को लेकर दी है। अंतर सिर्फ हैंडसेट के स्क्रीन साइज का है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.