LG G8X ThinQ समेत एलजी स्मार्ट टीवी की बुकिंग शुरू, मिल रहे हैं कैशबैक ऑफर्स

LG G8X ThinQ की कीमत 49,999 रुपये है और 15 मई से पहले स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसके लिए रजिस्टर कर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 मई 2020 13:02 IST
ख़ास बातें
  • LG G8X ThinQ की भारत में कीमत 49,999 रुपये है
  • स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग पर मिलेगा 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • टीवी, फ्रिज़, एसी आदि इलेक्ट्रॉनिक्स पर भी मिल रहे हैं बेहतरीन ऑफर्स

LG अपने हाउस अप्लायंसेस पर 10,000 रुपये तक के ऑफर्स पेश कर रही है

भारत में लॉकडाउन को एक बार फिर दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि फिर भी LG ने अपने LG G8X ThinQ स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू कर दिए हैं। फोन के लिए रजिस्टर करने वाले सभी ग्राहकों को स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट और Jabra ब्लूटूथ हेडसेट को 1,999 रुपये कीमत में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने अपने अन्य प्रोडक्ट्स कैटेगरी पर भी 10,000 रुपये तक के ऑफर घोषित किए हैं और कंपनी का कहना है कि ग्राहक इन प्रोडक्ट्स को 15 मई तक प्री-बुक कर सकते हैं और इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए खरीद की अवधि 30 मई रखी गई है।

कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान देश में चुनिंदा प्रोडक्ट्स के लिए एक समर्पित माइक्रोसाइट पेश किया है। LG G8X ThinQ को भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 49,999 रुपये है। जैसा कि सरकार ने देश में गैर-जरूरी सामानों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है, एलजी केवल उन यूज़र्स की रूची को रजिस्टर कर रही है, जो लॉकडाउन के बाद इस डिवाइस को खरीदने के इच्छुक हैं। यदि कोई इच्छुक ग्राहक 15 मई से पहले अपनी रूची को रजिस्टर करता है, तो उसे डिवाइस को खरीदते समय 5,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्राहक Jabra ब्लूटूथ हेडसेट को 1,999 रुपये में खरीद सकेगा। यह ऑफर केवल तभी लागू होता है जब ग्राहक 30 मई से पहले डिवाइस खरीदता है। ग्राहक द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद एक एलजी प्रतिनिधि इन ऑफर के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए इच्छुक ग्राहक को संपर्क करेगा।
Advertisement

कंपनी एलजी टीवी और ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए रजिस्टर करने वाले ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 15 प्रतिशत तक कैशबैक (अधिकतम 15,000 रुपये), अधिकतम 17,500 रुपये तक की एक किस्त की छूट और लकी ड्रॉ एंट्री दे रही है, जिसमें ग्राहक को LK7 स्पीकर जीतने का मौका मिलेगा। चुनिंदा ओलेड और यूएचडी टीवी सेट की खरीद पर ग्राहकों को 35,990 रुपये तक का दूसरा टीवी जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा एलजी टीवी की खरीद पर 10,000 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलने की भी गारंटी है।

जो ग्राहक एलजी फ्रिज़, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, वाटर प्यूरीफायर, एयर प्यूरीफायर, डिशवॉशर या माइक्रोवेव जैसे घरेलू डिवाइस की बुकिंग करते हैं, वे ICICI, Standard Chartered, HDFC, SBI और Bank of Baroda जैसे पार्टनर बैंक कार्ड के साथ 12.5 प्रतिशत तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा फ्लेक्सी ईएमआई प्लान को ज़ीरो डाउन-पेमेंट विकल्प के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का एक सुनिश्चित गिफ्ट वाउचर भी देगी। इसके अलावा ग्राहक को इन्वर्टर एयर कंडीशनर पर पांच साल की पीसीबी वारंटी, एलजी माइक्रोवेव के चुनिंदा मॉडलों पर 1+4 साल की मैग्नेट्रॉन वारंटी और वाटर प्यूरीफायर की खरीद पर 4,200 रुपये का मैंटेनेंस पैकेज मिलेगा।
Advertisement

LG का कहना है कि इन सामानों की डिलीवरी केवल लॉकडाउन के खत्म होने के बाद या सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार से की जाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual-screen accessory is included
  • Very good battery life
  • Clean software
  • Great overall performance
  • Bad
  • Iffy in-display fingerprint scanner
  • Charging isn’t very quick
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.