• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG G8X ThinQ लॉन्च हुआ भारत में, डिटेचेबल स्क्रीन और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

LG G8X ThinQ लॉन्च हुआ भारत में, डिटेचेबल स्क्रीन और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

LG G8X ThinQ में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है।

LG G8X ThinQ लॉन्च हुआ भारत में, डिटेचेबल स्क्रीन और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस
ख़ास बातें
  • LG G8X ThinQ की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • एलजी जी8एक्स थिंक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • एलजी जी8एक्स थिंक में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है
विज्ञापन
LG ने भारतीय मार्केट में LG G8X ThinQ स्मार्टफोन को उतार दिया है। फोन एलजी दो स्क्रीन के साथ आता है। दरअसल, इस फोन में डिटेचेबल सेकेंडरी स्क्रीन है। फोन का सबसे पहले आईएफए 2019 में लॉन्च किया गया था। अब यह भारतीय मार्केट में आया है। एलजी डुअल स्क्रीन में 2.1 इंच का कवर डिस्प्ले है जो नोटिफिकेशन, समय और बैटरी लाइफ के लिए है। डिटेचेबल स्क्रीन फोन से यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए कनेक्ट होगा।
 

LG G8X ThinQ price in India

एलजी डुअल स्क्रीन के साथ एलजी जी8एक्स थिंक का दाम 49,999 रुपये है। डिवाइस 21 दिसंबर से देशभर के रिटेल आउटलेट में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री ऑरोरा ब्लैक रंग में होगी। याद रहे कि स्मार्टफोन को सितंबर महीने में आईएफए 2019 में लॉन्च किया गया था।
 

LG G8X ThinQ, LG Dual Screen specifications

एलजी जी8एक्स थिंक में 6.4 इंच का फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में टॉप पर वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। कैमरा रिफ्लेक्टेड मोड जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट लेने में मदद करेगा।

एलजी जी8एक्स थिंक डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ सुपर वाइड-एंगल लेंस वाला 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। LG ने अपने इस स्मार्टफोन की कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए कई सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं।

फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें 6 जीबी रैम हैं। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी होगी। ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

LG G8X ThinQ की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन में दो 1.2 वॉट के स्पीकर्स हैं।

नया LG G8X ThinQ सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ काम करता है। एलजी डुअल स्क्रीन मुख्य डिवाइस से यूएसबी टाइप सी कनेक्शन के ज़रिए जुड़ता है। सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज़ प्राइमरी डिस्प्ले वाला है। यानी यह भी 6.4 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है। दूसरे डिस्प्ले को जोड़ देने के बाद यह फोन आम फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा लगता है। यूज़र्स एक हिंज की मदद से डिस्प्ले को 360 डिग्री घुमा पाएंगे। वादा किया गया है कि फोन मजबूत बिल्ड के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Dual-screen accessory is included
  • Very good battery life
  • Clean software
  • Great overall performance
  • कमियां
  • Iffy in-display fingerprint scanner
  • Charging isn’t very quick
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »