LG G8s ThinQ की कीमत का हुआ खुलासा

एलजी जी8एस थिंक में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है।

LG G8s ThinQ की कीमत का हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है एलजी जी8एस थिंक
  • LG G8s ThinQ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • एलजी जी8एस थिंक की कीमत 769 यूरो (करीब 59,800 रुपये) है
विज्ञापन
LG G8s ThinQ को इस साल फरवरी महीने में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। LG G8s ThinQ स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत है Hand ID। यह हथेली के नसों का ऑथेंटिकेशन करता है। यह टाइम ऑफ फ्लाइट ज़ेड कैमरा और इंफ्रारेड सेंसर्स के ज़रिए एक्टिव होता है। इस फीचर को इस्तेमाल में लाने के लिए यूज़र्स को अपने हाथ को डिस्प्ले पर दिखाकर फोन को अनलॉक करना होगा।
 

LG G8s ThinQ की कीमत

एलजी जी8एस थिंक की कीमत 769 यूरो (करीब 59,800 रुपये) है। यह यूरोप, लेटिन अमेरिका, अफ्रीका और मध्य एशिया के चुनिंदा मार्केट में इस महीने से उपलब्ध हो जाएगा।
 

LG G8s ThinQ के स्पेसिफिकेशन

एलजी जी8एस थिंक में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की। LG G8s ThinQ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है।

सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो टाइम-ऑफ-फ्लाइट जे़ड कैमरा से लैस है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा पाना संभव नहीं होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,550 एमएएच की बैटरी दी गई है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 55.3x76.6x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5, एनएसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent cameras
  • Solidly built
  • Good overall performance
  • कमियां
  • Dated looks and features
  • Massive software bloat
  • Just average battery life
  • Overpriced
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »