• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG G8s ThinQ लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है इसमें

LG G8s ThinQ लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है इसमें

LG G8s ThinQ का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 36,990 रुपये में बेचा जाएगा

LG G8s ThinQ लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है इसमें
ख़ास बातें
  • एलजी जी8एस थिंक में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • 3,550 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है LG G8s ThinQ में
  • LG G8s ThinQ की बिक्री आज से
विज्ञापन
LG ने भारत में अपनी जी सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं LG G8s ThinQ की। एलजी जी8एस थिंक हेंड आईडी नाम के अनोखे फीचर के साथ आता है। इसमें फोन के ऑथेंटिकेशन के लिए यूज़र्स के नसों के पैटर्न की पहचान की जाती है। ऐसा इंफ्रारेड लाइट के ज़रिए संभव हो पाता है। इसके अतिरिक्त यह टचलेस हैंड गेस्चर्स को भी सपोर्ट करता है और इसे एयर मोशन के नाम से जाना जाता है। आप इसकी मदद से फोन को छुए बिना कई एक्शन परफॉर्म कर सकते हैं। जैसे कि बिन फोन की स्क्रीन टच किए हुए गैलरी नेविगेट करना। एलजी जी8एस थिंक में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का  इस्तेमाल हुआ है। यह मिलिट्री ग्रेड बिल्ड से लैस है और इसे डस्ट-वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 की रेटिंग मिली है।
 

LG G8s ThinQ price in India

एलजी जी8एस थिंक का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 36,990 रुपये में बेचा जाएगा। फोन मिरर ब्लैक, मिरर टील और मिरर व्हाइट रंग में मिलेगा। भारत में इसकी आज से शुरू हो जाएगी।
 

LG G8s ThinQ के स्पेसिफिकेशन

एलजी जी8एस थिंक में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2248 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। अब बात कैमरा सेटअप की।

एलजी जी8एस थिंक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो टाइम-ऑफ-फ्लाइट जे़ड कैमरा से लैस है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ा पाना संभव नहीं होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,550 एमएएच की बैटरी दी गई है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 55.3x76.6x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5,एनएफएसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent cameras
  • Solidly built
  • Good overall performance
  • कमियां
  • Dated looks and features
  • Massive software bloat
  • Just average battery life
  • Overpriced
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3550 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G8s ThinQ, LG G8s ThinQ Specifications, LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  3. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  6. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  7. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  11. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  12. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  4. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  6. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  7. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  8. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  9. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  10. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »