LG G7+ ThinQ भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से है लैस

LG G7+ ThinQ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। ये दोनों 16+16 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

LG G7+ ThinQ भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से है लैस

LG G7+ ThinQ में है 3000 एमएएच बैटरी

ख़ास बातें
  • LG G7+ ThinQ में क्वाडएचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले मिलेगा
  • भारत में एलजी जी7+ थिंक की कीमत 39,990 रुपये है
  • LG G7+ ThinQ में एआई क्षमता वाले दो रियर कैमरे हैं
विज्ञापन
LG के LG G7+ ThinQ हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बता दें कि LG G6+ का अपग्रेड मॉडल है LG G7+ ThinQ। याद रहे कि मई 2018 में न्यू यॉर्क में हुए लॉन्च इवेंट के दौरान LG G7+ ThinQ और LG G7 ThinQ से पर्दा उठाया गया था। LG G7+ ThinQ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। गूगल असिस्टेंट और गूगल लैंस के इस्तेमाल के लिए स्मार्टफोन में अलग से बटन दिया गया है। हैंडसेट निर्माता कंपनी एलजी ने अपने इस नए हैंडसेट में फुलव्यू सुपर ब्राइट डिस्प्ले दिया है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। संगीत एवं वीडियो देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के मकसद से एलजी जी7+ थिंक में हाई-फाई क्वाड डैक के साथ बूम बॉक्स स्पीकर दिया गया है। LG G7+ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इसे आईपी68 की रेटिंग मिली है।
 

LG G7+ ThinQ की भारत में कीमत

भारत में LG G7+ ThinQ की कीमत 39,990 रुपये है। एलजी का यह स्मार्टफोन एक्सूक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 10 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि 10 अगस्त से Flipkart Big Freedom Sale भी शुरू होगी। मई में आयोजित इवेंट में LG G7 ThinQ भी लॉन्च हुआ था लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि एलजी इस स्मार्टफोन को भारत में लाएगी या नहीं।
 

LG G7+ ThinQ स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला LG G7+ ThinQ एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। इसमें 6.1 इंच का क्वाड एचडी प्लस फुलव्यू सुपर ब्राइट डिस्प्ले है जिसका रिजोल्यूशन 1440x3120 पिक्सल है। आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 6 जीबी रैम।

अब आते हैं कैमरे की। एलजी जी7+ थिंक में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। ये दोनों 16+16 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। जरूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इनमें हैं वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी-टाइप सी, एफएम रेडियो, जीपीएस और हेडफोन जैक मौज़ूद हैं। सेंसर की बात करें तो G7+ ThinQ में फेस रिकग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Shock, water, and dust resistant
  • Bright and vivid display
  • Good all-round performance
  • Above-average cameras
  • Wireless charging
  • कमियां
  • HDR could be better
  • Body picks up fingerprints easily
  • Sluggish face recognition
  • Heats up when stressed
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »