• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी जी6 का वीडियो टीज़र ज़ारी, एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होने की उम्मीद

एलजी जी6 का वीडियो टीज़र ज़ारी, एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होने की उम्मीद

एलजी जी6 का वीडियो टीज़र ज़ारी, एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च होने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • कंपनी ने दावा किया है कि यह यूज़र की हर किस्म की ज़रूरतों को पूरा करता है
  • इस फोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा
  • ताज़ा टीज़र वाटरप्रूफ क्षमता, बड़े स्क्रीन व ग्रिप डिज़ाइन के बारे में है
विज्ञापन
एलजी के स्मार्टफोन बिज़नेस का बड़ा दारोमदार 2017 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 पर होगा। पिछले साल लॉन्च किए गए एलजी जी5 की मॉड्यूलर डिज़ाइन के कारण जमकर आलोचना हुई थी। एलजी जी6 के बारे में अब कंपनी ने दावा किया है कि यह यूज़र की हर किस्म की ज़रूरतों को पूरा करता है। इस फोन को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी इसके फ़ीचर के टीज़र ज़ारी करती रही है। ताज़ा टीज़र वाटरप्रूफ क्षमता, बड़े स्क्रीन और अच्छे ग्रिप डिज़ाइन को लेकर है।

कंपनी ने एक टीज़र वीडियो जारी किया है जिसमें स्मार्टफोन को लेकर यूज़र की पसंद को दिखाया गया है। और कंपनी इन चाहतों को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ पूरा करेगी। लॉन्च के वक्त को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी इस हैंडसेट से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पर्दा उठाएगी। वीडियो में दिखाया गया है कि एलजी जी6 एक वाटरप्रूफ हैंडसेट होगा। अगर ऐसा है तो यह इस क्षमता के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। वीडियो से यह भी इशारा मिला है कि स्मार्टफोन ज़्यादा टिकाऊ होगा। गिरने पर स्क्रीन के टूटने की संभावना कम होगी। इसमें डिस्प्ले तो बड़ा होगा लेकिन यह कॉम्पेक्ट बॉडी में पूरी तरह से फिट बैठेगा।


कुछ दिनों पहले ही एलजी ने दुनिया का पहला 5.7 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2880 पिक्सल) डिस्प्ले लॉन्च किया। इस डिस्प्ले का रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 564 पीपीआई। कंपनी का इरादा नए डिस्प्ले के जरिए यूज़र को बेहतरीन अनुभव देने का है। मल्टी-टास्किंग और डुअल स्क्रीन फ़ीचर के साथ इस बड़े स्क्रीन साइज़ के साथ एलजी ग्राहको को आकर्षित करना चाहती है। उम्मीद है कि कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 में इस डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी जी6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम होने की संभावना है। स्मार्टफोन में रीमूवेबल बैटरी होगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसे मेटल और ग्लास को मिलाकर बनाया जाएगा और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।

एक रिपार्ट में कहा गया था कि जी6 की कीमत 500 डॉलर (करीब 34,000 रुपये) और 600 डॉलर (करीब 40,800 रुपये) के बीच होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G6, LG G6 Feature, LG G6 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  2. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  3. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  4. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  5. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  6. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  7. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  10. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »