एलजी जी6 बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल बनाम वनप्लस 3टी

एलजी जी6 बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल बनाम वनप्लस 3टी
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ कई स्मार्टफोन आते हैं
  • एलजी जी6 की भिड़ंत वनप्लस 3टी और पिक्सल एक्सएल से होगी
  • एलजी जी6 की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बार्सिलोना में अपने जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया। नए स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने ज़ोर-शोर से प्रचार किया है। यह स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने कई वज़हों से इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। सबसे अहम यह है कि लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर को अगले महीने सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ पेश किया जाएगा। ऐसे में एलजी को उम्मीद है कि वह पुराने प्रोसेसर वाले एलजी जी6 के ज़रिए ही कंपनियों से पहले मार्केट में अपनी पकड़ बना सकेगी।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 के साथ कई स्मार्टफोन आते हैं। गूगल के पिक्सल हैंडसेट पिक्सल और पिक्सल एक्सएल इस प्रोसेसर के साथ आते हैं। वहीं, वनप्लस 3टी एक और हैंडसेट है जो इस प्रोसेसर से लैस है और इसे खासा सराहा भी गया है। आइए हम जाननें की कोशिश करते हैं कि एलजी जी6, पिक्सल एक्सएल (रिव्यू) और वनप्लस 3टी (रिव्यू) में कौन-कौन से अंतर हैं। इनमें से कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा।

प्रोसेसर के अलावा एलजी के नए फ्लैगशिप हैंडसेट में 5.7 इंच का क्वाड एचडी प्लस फुलविज़न डिस्प्ले है। इसमें कंपनी के नए यूएक्स 6.0 ओएस का इस्तेमाल हुआ है। एलजी का नया फ्लैगशिप हैंडसेट डॉल्बी विज़न को सपोर्ट करेगा। एलजी जी6 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा का इस्तेमाल हुआ है। इसके ऊपर एलजी यूएक्स 6.0 स्किन इस्तेमाल की गई है। और यह पहला गैर-पिक्सल हैंडसेट है जो गूगल असिस्टेंट के साथ आता है। बैटरी क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। एलजी जी6 स्मार्टफोन को आईपी68 रेटिंग मिली है, यानी यह वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट है। एलजी जी6 की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

(जानें: एलजी जी6 बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल बनाम वनप्लस 3टी)


गूगल पिक्सल एक्सएल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.1 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम और पिक्सल इंप्रिंट फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में 5.5 इंच का क्वाडएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 12.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स378 सेंसर और पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स179 सेंसर से लैस है। पिक्सल एक्सएल 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में आता है। यह आईपी53 रेटिंग के साथ आता है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है, लेकिन वाटरप्रूफ नहीं।


अब बात वनप्लस 3टी की। इसमें 5.5 इंच का (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.35 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ मौज़ूद है 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम। वनप्लस 3टी में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरे का सेंसर भी 16 मेगापिक्सल का ही है। इनबिल्ट स्टोरेज में ग्राहकों के पास 64 और 128 जीबी के विकल्प हैं। वनप्लस 3टी को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3400 एमएएच की बैटरी। यह कंपनी के डैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

 

एलजी जी6 बनाम वनप्लस 3टी बनाम गूगल पिक्सल एक्सएल

  एलजी जी6 वनप्लस 3टी गूगल पिक्सल एक्सएल
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.705.505.50
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1440x2560 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)564401534
हार्डवेयर
प्रोसेसरसिंग्गल-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडलQualcomm Snapdragon 821Qualcomm Snapdragon 821Qualcomm Snapdragon 821
रैम4 जीबी6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज32 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांनहींनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडी--
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)2000--
कैमरा
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल12.3-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहांएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन-OxygenOS 3.5.3Pixel Launcher
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहांहां
एनएफसीहांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्टनहींनहींनहीं
यूएसबी ओटीजीहांहांहां
सिम की संख्या121
Wi-Fi Directहांनहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)नहींनहींनहीं
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
बैरोमीटरनहींनहींहां
टेंप्रेचर सेंसरनहींनहींनहीं
सिम 2
सिम टाइप-नैनो सिम-
4जी/ एलटीई-हां-
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G6, OnePlus 3T, Google Pixel XL, Smartphones
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »