एलजी जी6 के लॉन्च इनवाइट से डिस्प्ले को लेकर खुलासा

एलजी जी6 के लॉन्च इनवाइट से डिस्प्ले को लेकर खुलासा
ख़ास बातें
  • एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 26 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने एलजी जी6 की उपलब्धता को लेकर दावा किया है
  • आधिकारिक इनवाइट में "Big Screen. That Fits" टैगलाइन का इस्तेमाल
विज्ञापन
एलजी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 शुरू होने से ठीक पहले 26 फरवरी को प्री-इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने 26 फरवरी के इवेंट के लिए आधिकारिक इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इसके अतिरिक्त नामी टिप्सटर इवान ब्लास ने एलजी जी6 की उपलब्धता को लेकर दावा किया है।

सीनेट द्वारा साझा किए गए एलजी के आधिकारिक इनवाइट में "Big Screen. That Fits" टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो तस्वीरें भी नज़र आ रही हैं। एक तस्वीर में दिख रहा है कि यह बिना बेज़ल वाला बड़े डिस्प्ले वाला फोन है। वहीं, दूसरी तस्वीर में यह दिखाया गया है कि यह कितनी आसानी से हाथों में फिट हो जाता है। नए टीज़र इमेज से यह तो साफ हो गया है कि एलजी जी6 बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एलजी जी6 में 5.7 इंच का डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले की सबसे अहम खासियत पतला बेज़ल होगा।

दूसरी तरफ, इवान ब्लास ने जानकारी दी है कि एलजी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बिक्री मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के तुरंत बाद शुरू होगी। वेंचरबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी जी6 की बिक्री दक्षिण कोरिया में 9 मार्च से शुरू होगी। हालांकि, इसमें देरी होने की संभावना है। संभव है कि बिक्री 7 अप्रैल से शुरू हो।

कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलजी जी6 में मेटल डिज़ाइन होगा, यानी एलजी जी5 वाले प्लास्टिक डिज़ाइन की छुट्टी हो जाएगी। पता चला है कि यह गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाला पहला गैर-पिक्सल स्मार्टफोन होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप, आईपी68 सर्टिफिकेशन और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का भी खुलासा हुआ है। बता दें कि एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 26 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MWC, MWC 2017, LG, LG Mobiles, LG G6, LG G6 Specifications
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »