एलजी जी6 अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 16:41 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस फुलविज़न डिस्प्ले है
  • यह यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है
  • स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है
एलजी ने ऐलान किया है कि कंपनी अपने एलजी जी6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को उत्तर अमेरिका, एशिया, यूरोप, सेंट्रल और दक्षिण अमेरिका सहित अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च करेगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कहा है कि हर बाज़ार में कंपनी स्थानीय लॉन्च के हिसाब से डिवाइस की कीमत व उपलब्धता की जानकारी देगी। दक्षिण कोरिया में यह फोन पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है। एलजी जी6 को दक्षिण कोरिया में 8,99,800 कोरियाई वॉन (करीब 51,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

एलजी जी6 स्मार्टफोन को सबसे पहले कंपनी ने फरवरी में एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में लॉन्च किया था। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट होंगे। आप 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज में से एक को खरीद सकेंगे। दोनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं।
Advertisement
 

हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है।

हैंडसेड का डाइमेंशन 148.9 x 71.9 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम, मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। एलजी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, फोन को लॉन्च के समय 'डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में ऑडियो प्लेबैक एनहेंसमेंट के लिए 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • Bad
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, Lg G6, Lg G6 specfication, LG G6 price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  2. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  4. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  5. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  7. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  8. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  9. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  10. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.