एलजी जी6 को लॉन्च से पहले किया गया इस्तेमाल, यह रही प्रतिक्रिया

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 फरवरी 2017 16:54 IST
एलजी जी6 के कई टीज़र एमडब्ल्यूसी 2017 से पहले जारी हो चुके हैं। और अब कंपनी आधिकारिक लॉन्च से पहले चुनिंदा ग्राहकों को फोन दे रहा है ताकि डिवाइस के बारे में प्रतिकिया ली जा सके। एलजी ने मशहूर इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर टॉर्स्टन वैल्यूर के साथ बात की और उन्होंने इस स्मार्टफोन की काफ़ी तारीफ़ की है। उन्होंने फोन को शुरुआती तौर पर इस्तेमाल करने के बाद इसके डिज़ाइन, ख़ूबसूरती और फुलविज़न डिस्प्ले को बढ़िया बताया।

वैल्यूर ने कहा कि एलजी जी6 ''शानदार बनावट, आकार और अच्छे सॉलयूशन और शानदार यूज़र अनुभव का एक मिश्रण है। कुल मिलाकर यह एक लाजवाब स्मार्टफोन है।'' उन्होंने एलजी जी6 की तकनीक की तारीफ की। फोन को एक हाथ से पकड़ना आसान है और इसकी ग्रिप भी अच्छी है। वैल्यूर ने कहा कि, ''जब आप फोन को बाहर निकालकर इसे अपने हाथ में पकड़ते हैं, इसे घुमाएं, देखें, इसके साथ खेलें, आपको यह फोन तरीके से पसंद आएगा। ''

एलजी जी6 का यह पहला आधिकारिक फीडबैक है। और भविष्य में दूसरे यूज़र को फोन का अनुभव होने के साथ ही और प्रतिक्रियाएं मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस शुरुआती तारीफ़ की एलजी को बहुत जरूरत भी थी। एलजी जी5 फ्लैशिप स्मार्टफोन की निराशाजनक बिक्री के चलते एलजी के लिए पिछला साल काफी मुश्किलों भरा रहा। एलजी को जी6 से बहुत उम्मीदें हैं और जी6 स्मार्टफोन से गिरी हुई बिक्री के बढ़ने की भी उम्मीद है।

कंपनी ने दो टीज़र जारी कर फोन के डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस होने का खुलासा किया है। पिछले टीज़र से एलजी जी6 में एक नए यूएक्स 6.0 के साथ फुलविज़न डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल सेंसर के दो कैमरा होने की उम्मीद है। इस फोन में 3200 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। एलजी 26 फरवरी को बार्सिलोना में एक इवेंट का आयोजन कर रही है और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 4.30 बजे होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G6, Mobiles, LG G6 First Impressions, Android, LG G6 Design, MWC, MWC 2017

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  2. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.