एलजी जी4 का मेटालिक वेरिएंट भारत में लॉन्च, 40,000 रुपये में उपलब्ध

एलजी जी4 का मेटालिक वेरिएंट भारत में लॉन्च, 40,000 रुपये में उपलब्ध
विज्ञापन
एलजी ने भारत में अपने जी4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन का मेटालिक वेरिएंट लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 40,000 रुपये है। एलजी जी4 का नया मेटालिक वेरिएंट टाइटेनियम ब्लैक और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

(यह भी पढे़ः एलजी जी4 का रिव्यू)

आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में जी4 के लेदर ब्लैक वेरिएंट और सेरामिक व्हाइट वेरिएंट की कीमत में कटौती की थी। ये दोनों हैंडसेट क्रमशः 45,000 और 40,000 रुपये में उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि इस डिवाइस को जून महीने में 51,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। एलजी जी4 के मेटालिक वेरिएंट के फ़ीचर ऑरिजनल जी4 के जैसे ही हैं।

भारत में लॉन्च किए गए एलजी जी4 स्मार्टफोन में डुअल सिम और डुअल एलटीई सपोर्ट मौजूद है। एलजी जी4 में 5.5 इंच का क्वाड-एचडी (1440x2560) आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 538पीपीआई है। इसके अलावा डिवाइस में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज (2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट) और 3000एमएएच की रीमूवेबल बैटरी मौजूद है। हैंडसेट में एफ/1.8 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का रियर और एफ/2.0 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एलजी जी4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर एलजी का नया यूएक्स 4.0 स्किन मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »