LG Aristo 5 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं इसकी खासियतें

LG Aristo 5 के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 150 डॉलर (लगभग 11,300 रुपये) है।

LG Aristo 5 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ हुआ लॉन्च, ये हैं इसकी खासियतें

LG Aristo 5 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • LG Aristo 5 आता है डुअल रियर कैमरा सेटअप और 3,000mAh बैटरी से लैस
  • इसके एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 150 डॉलर है
  • ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 चिपसेट पर काम करता है एलजी का बजट स्मार्टफोन
विज्ञापन
LG Aristo 5 को कंपनी ने बजट सेगमेंट में लॉन्च कर दिया है। फोन एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और आजकल फोन पर मिलने वाले डिस्प्ले की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा डिस्प्ले दिया गया है। एलजी एरिस्टो 5 में सभी तरफ मोटे बेजल्स हैं और यह सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है। इसमें केवल एक रंग विकल्प मिलता है,और एलजी का कहना है कि फोन 10 घंटे का टॉक टाइम दे सकता है।
 

LG Aristo 5 price

LG Aristo 5 के एकमात्र 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 150 डॉलर (लगभग 11,300 रुपये) है। यह फोन सिल्वर रंग में आता है और 24 महीने के कॉन्ट्रैक्ट के साथ टी-मोबाइल के जरिए अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

अब तक एलजी एरिस्टो 5 की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।
 

LG Aristo 5 specifications

फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7-इंच की एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 चिपसेट पर काम करता है और 2 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें दो कैमरे बैक पर दिए गए हैं और फ्रंट पर सिंगल कैमरा आता है। रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का पीडीएएफ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए नॉच में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेट है।

LG Aristo 5 में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी और बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए, आपको वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0 और चार्जिंग के लिए एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट मिलता है। यह 3,000mAh बैटरी के साथ आता है और LG का दावा है कि यह 10 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकता है। एलजी एरिस्टो 5 का डाइमेंशन 147.82x71.12x8.63 मिलीमीटर और वज़न 146 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Aristo 5, LG Aristo 5 price, LG Aristo 5 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »