एलजी 2017 के-सीरीज़ के स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 फरवरी 2017 19:53 IST
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी बुधवार को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी इवेंट में 2017 'के सीरीज़' के स्मार्टफोन पेश कर सकती है। हाल ही में कंपनी ने इवेंट के लिए मीडया को इनवाइट भेजा था। एलजी द्वारा भेजे गए इनवाइट में बैकग्राउंड में अंग्रेजी का 'के' अक्षर देखा जा सकता है।

एलजी ने इसी साल जनवरी में सीईएस इवेंट से पहले अपनी के सीरीज़ के तहत नए एलजी के3 (2017), एलजी के4 (2017), एलजी के8 (2017) और एलजी के10 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। एलजी ने 2017 के सीरीज़ मिड रेंज स्मार्टफ़ोन में 120- डिग्री वाइड एंगल फ्रंट कैमरा लेंस और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर जाइए फ़ीचर होने की जानकारी दी है।

इससे पहले भारत में, एलजी ने 'मेड इन इंडिया' एलजी के7 एलटीई और एलजी के10 एलटीई स्मार्टफोन एक इवेंट में पेश किये थे। उम्मीद है कि 'के सीरीज़' के नए स्मार्टफ़ोन भी 'मेड इन इंडिया' ही होंगे।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एलजी के3 (2017) में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम8909 प्रोसेसर व 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी के3 (2017) में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगपिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। फोन का डाइमेंशन 133.9x69.7x9.4 मिलीमीटर और वज़न 132 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा  3जी, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस फोन में 2100 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है। यह फोन मैटेलिक टाइटन और पिंक दोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।  
Advertisement

अब बात एलजी के8 (2017) के फ़ीचर की, इस फोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 एमएसएम8917 प्रोसेसर और 1.5 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में 2500 एमएएच की बैटरी है। एलजी के8 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, 3जी, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और माइक्रो यूएसबी व एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसका डाइमेंशन 144.8x72.1x8.09 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है। यह फोन सिल्वर, टाइटन, डार्क ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में आएगा।
Advertisement

एलजी आने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में 26 फरवरी को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन व तस्वीरें लीक हुईं थीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.