• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 13MP कैमरा, 8GB RAM के साथ iPhone 14 Pro जैसे लुक वाला Letv S1 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

13MP कैमरा, 8GB RAM के साथ iPhone 14 Pro जैसे लुक वाला Letv S1 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Letv S1 Pro की कीमत CNY 899 यानी कि करीब 11,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन सनी ब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।

13MP कैमरा, 8GB RAM के साथ iPhone 14 Pro जैसे लुक वाला Letv S1 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
ख़ास बातें
  • Letv S1 Pro की कीमत CNY 899 यानी कि करीब 11,000 रुपये है।
  • Letv S1 Pro में 6.5 इंच की एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है।
  • Letv S1 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है।
विज्ञापन
Letv S1 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट में 6.5-इंच एचडी+ एलसीडी स्क्रीन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसका डिजाइन आईफोन 14 प्रो से काफी मिलता-जुलता है। इसके फ्रंट में पिल शेप का कटआउट है, यह 5MP सेल्फी कैमरा के लिए दिया गया है। यह फंक्शनल डायनामिक आइलैंड जैसे फीचर के साथ आता है। फोन में वैसे तो रियर पर एक 13MP कैमरा ही है लेकिन Letv S1 Pro को एप्पल फोन का लुक देने के लिए रियर पर 3 कटआउट दिए गए हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 

Letv S1 Pro कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Letv S1 Pro की कीमत CNY 899 यानी कि करीब 11,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन सनी ब्लू और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। यह सेल पर 17 जनवरी से उपलब्ध होगा। फिलहाल यह फोन चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
 

Letv S1 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Letv S1 Pro में 6.5 इंच की एचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। सेल्फी सेंसर के लिए इस स्मार्टफोन में पिल के शेप का कटआउट दिया गया है। इसके साथ इंटरेक्टिव डायनामिक आइलैंड जैसा फीचर भी दिया गया है। Letv S1 Pro में 12nm ऑक्टा कोर Unisoc T7510 SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Letv S1 Pro के रियर पर 3 कटआउट दिए गए हैं। हालांकि इसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसका डिजाइन आईफोन 14 प्रो  के जैसा रखा गया है। इसी के साथ, स्मार्टफोन में 5MP का फ्रंट शूटर दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन का वजन 209.5 ग्राम का है। बैटरी का बात की जाए तो Letv S1 Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 10W USB Type-C वायर्ड चार्जिंग दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »