• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iPhone 13 Pro जैसे डिजाइन के साथ सिर्फ 7100 रुपये में लॉन्‍च हुआ यह स्‍मार्टफोन

iPhone 13 Pro जैसे डिजाइन के साथ सिर्फ 7100 रुपये में लॉन्‍च हुआ यह स्‍मार्टफोन

इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और डिवाइस तीन कलर ऑप्‍शंस में आती है।

iPhone 13 Pro जैसे डिजाइन के साथ सिर्फ 7100 रुपये में लॉन्‍च हुआ यह स्‍मार्टफोन

Photo Credit: Weibo

LeTV Y2 Pro को LeTV Y1 Pro का सक्‍सेसर बताया जा रहा है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था और जिसमें iPhone 13 के जैसा डिजाइन था।

ख़ास बातें
  • यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर से लैस है
  • इस हैंडसेट में 6.5 इंच का डिस्प्ले है
  • LeTV Y2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
विज्ञापन
LeTV Y2 Pro स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन आईफोन 13 प्रो (iPhone 13 Pro) के जैसे डिजाइन के साथ आता है और ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर से लैस है। LeTV के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और यह Android 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है और डिवाइस तीन कलर ऑप्‍शंस में आती है। LeTV Y2 Pro को LeTV Y1 Pro का सक्‍सेसर बताया जा रहा है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था और जिसमें iPhone 13 के जैसा डिजाइन दिया गया था। 

LeTV Y2 Pro के प्राइस 

LeTV Y2 Pro स्‍मार्टफोन 599 युआन (लगभग 7,100 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ आता है। यह आने वाले हफ्तों में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। Y2 Pro की कीमत 4GB रैम + 32GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 599 युआन (लगभग 7,100 रुपये) है। इसका 4GB रैम और 128GB (लगभग 9,500 रुपये) स्टोरेज मॉडल 799 युआन (लगभग 9,500 रुपये) में आता है। LeTV Y2 Pro के 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 युआन (लगभग 11,800 रुपये) है।

LeTV Y2 Pro को तीन कलर वेरिएंट- इलेक्ट्रिक ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक और समर ऑरेंज में लाया गया है। 

LeTV Y2 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

LeTV Y2 Pro का डिजाइन iPhone 13 Pro के जैसा लगता है। इस हैंडसेट में 6.5 इंच का डिस्प्ले है और यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है और तीन स्टोरेज वेरिएंट 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। 

LeTV Y2 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। हैंडसेट में स्प्लिट स्क्रीन ऑपरेशंस, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलती है। 

जैसा कि हमने बताया यह स्‍मार्टफोन LeTV Y1 Pro का सक्‍सेसर है जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था। LeTV Y1 Pro में iPhone 13 के जैसा डिजाइन है और इसमें 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है जो Unisoc T310 प्रोसेसर से लैस है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »