iPhone 14 Pro के जैसा दिखता है यह स्‍मार्टफोन, कीमत सिर्फ 12 हजार रुपये!

यह फोन चीन में लॉन्‍च किया गया है, जो एक 5G पैक्‍ड डिवाइस है। कंपनी ने इस फोन की जो डिटेल्‍स शेयर की हैं, वो हम आपको बता रहे हैं।

iPhone 14 Pro के जैसा दिखता है यह स्‍मार्टफोन, कीमत सिर्फ 12 हजार रुपये!

कंपनी ने इस फोन के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है। यह स्‍मार्टफोन हुबेन T7510 SoC से लैस है, जो क्‍वॉलकॉम की स्‍नैपड्रैगन 7 सीरीज से मुकाबला कर सकता है।

ख़ास बातें
  • यह फोन चीन में लॉन्‍च किया गया है
  • फोन का डिजाइन आईफोन 14प्रो से मिलता है
  • यह एक 5जी स्‍मार्टफोन है
विज्ञापन
चीनी स्‍मार्टफोन मेकर LeTV ने बेहद खामोशी के साथ अपना नया स्‍मार्टफोन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। LeTV S1 Pro की खूबी इसका डिजाइन है, जो देखने में काफी हद तक ऐपल के iPhone 14 Pro जैसा है। हालांकि कीमत मिड रेंज वाली है। यह फोन चीन में लॉन्‍च किया गया है, जो एक 5G पैक्‍ड डिवाइस है। कंपनी ने इस फोन की जो डिटेल्‍स शेयर की हैं, वो हम आपको बता रहे हैं।  

रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने इस फोन के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है। यह स्‍मार्टफोन हुबेन T7510 SoC से लैस है, जो क्‍वॉलकॉम की स्‍नैपड्रैगन 7 सीरीज से मुकाबला कर सकता है। हुबेन T7510 चिपसेट को चीन में तैयार किया गया है और देश के लोकल ब्रैंड्स के बीच यह काफी पॉपुलर प्रोसेसर है। 

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका डिजाइन है, जैसाकि हमने पहले भी बताया। LeTV S1 Pro में आईफोन 14 प्रो जैसा डिजाइन है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो ऐपल का ही फोन हो। फोन में बैक साइड में 3 कैमरा दिए गए हैं, इन्‍हें इस तरह से ‘खांचे' में फ‍िट किया गया है कि ऐपल वाली फीलिंग आती है। फ्रंट साइड में पिल शेप्‍ड कटआउट है, जिसमें कैमरा फ‍िट किया गया है। कंपनी ने कैमरा स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस और कैमरा फीचर्स के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

LeTV S1 Pro के चीन में दाम 1,000 युआन (लगभग 12,022 रुपये) तय किए गए हैं। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस प्रोडक्‍ट से जुड़ी और डिटेल्‍स भी शेयर करेगी, तब इस फोन के बाकी फीचर्स मसलन-कैमरा, चार्जिंग, डिस्‍प्‍ले आदि से जुड़ी जानकारियां सामने आएंगी। 

LeTV चीनी मार्केट का जाना-माना नाम है। कंपनी ने कई साल पहले भारतीय मार्केट में भी दस्‍तक दी थी। ठीक उस समय जब शाओमी और आसुस जैसी कंपनियों ने भारतीय स्‍मार्टफोन मार्केट में शुरुआत की थी। हालांकि LeTV ने एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने के बाद ही भारत से कारोबार समेट लिया। फ‍िलहाल यह कंपनी अपने डोमेस्टिक मार्केट पर ही फोकस कर रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »