Lenovo Z6 Pro में होंगे चार रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल सेंसर

Lenovo Z6 Pro को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च किए जाने से पहले फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीन में शुरू हुई है। कंपनी अगले हफ्ते होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले प्री-ऑर्डर ले रही है।

Lenovo Z6 Pro में होंगे चार रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल सेंसर
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro में रेड और ब्लैक ग्रेडिएंट बैक पैनल होगा
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है लेनोवो ज़ेड6 प्रो
  • 4000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा Lenovo Z6 Pro
विज्ञापन
Lenovo Z6 Pro को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। लॉन्च किए जाने से पहले फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीन में शुरू हुई है। कंपनी अगले हफ्ते होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले प्री-ऑर्डर ले रही है। रिजर्वेशन पेज से फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है। इस पेज पर नज़र आ रहा लेनोवो स्मार्टफोन चार कैमरों से लैस है। इस कैमरा सेटअप का एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा और यह ग्रेडिएंट बैकपैनल के साथ आएगा। लेनोवो के वाइस प्रेसिडेंट ने भी फोन के कई प्रमोशनल पोस्टर सार्वजनिक किए हैं। इससे पता चलता है कि Lenovo Z6 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी होगी।

Lenovo Z6 Pro की प्री-ऑर्डर बुकिंग अभी सिर्फ चीनी मार्केट के लिए है। रिर्ज़र्वेशन पेज से 4,000 एमएएच की गेमिंग ग्रेड बैटरी, 2.9 माइक्रॉन पिक्सल, सिक्स-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, 125 डिग्री वाइड एंगल लेंस, 2.39सीएम सुपर मैक्रो मोड और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का ज़िक्र है। इसके अलावा 6.39 इंच डिस्प्ले और 6 जीबी, 8 जीबी व 12 जीबी रैम मॉडल भी लिस्ट किए गए हैं।

रिज़र्वेशन पेज से यह भी साफ है कि Lenovo Z6 Pro में रेड और ब्लैक ग्रेडिएंट बैक पैनल होगा। यह चार कैमरों वाले सेटअप के साथ आएगा। कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। भले ही लेनोवो ज़ेड6 प्रो में इतने सारे कैमरे देखकर अच्छा लगा है। लेकिन यह भी साफ है कि अभी तक जारी किए गए कई टीज़र पूरी जानकारी नहीं दे रहे थे। अब तक ऐसा प्रतीत होता था कि Lenovo Z6 Pro में पिछले हिस्से पर एक मात्र सेंसर होगा।

लेनोवो के वाइस प्रेसिडेंट ने Weibo पर कई पोस्टर साझा किए हैं। इनसे पता चलता है कि Lenovo Z6 Pro में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 4000 एमएएच बैटरी, 2.9 माइक्रॉन पिक्सल साइज़, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पर्सनल कंप्यूटर स्तर वाले कूलिंग सिस्टम से लैस होगा। इस अधिकारी ने एक वीडियो टीज़र भी ज़ारी किया है जो एक बार फिर फोन में क्वाड कैमरा सेटअप और 48 मेगापिक्सल सेंसर की पुष्टि करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Z6 Pro, Lenovo Z6 Pro Specification, Lenovo, Chang Cheng
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »