Lenovo Z6 Pro फ्लैगशिप फोन 23 अप्रैल को होगा लॉन्च

कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Lenovo Z6 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी। अब Lenovo ने बताया है कि Lenovo Z6 Pro हैंडसेट को चीनी मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।

Lenovo Z6 Pro फ्लैगशिप फोन 23 अप्रैल को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा
  • फोन में 5जी सपोर्ट होने की पुष्टि की जा चुकी है
  • 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आ सकता है Lenovo Z6 Pro
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Lenovo Z6 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी। अब Lenovo ने बताया है कि Lenovo Z6 Pro हैंडसेट को चीनी मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बीजिंग में एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है। कंपनी ने वीबो पर लेनोवो ज़ेड6 प्रो के हाइपर वीडियो फीचर का टीज़र ज़ारी किया है। पोस्ट के मुताबिक, इवेंट बीजिंग में आयोजित होगा। लेकिन कंपनी ने Lenovo Z6 Pro ने लॉन्च इवेंट के वक्त के बारे में कुछ नहीं बताया है।

Lenovo Mobiles के लेटेस्ट वीबो पोस्ट से पुष्टि हुई है कि Lenovo Z6 Pro को बीजिंग में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ साझा किए गए टीज़र पोस्टर में एक बार फिर हाइपर वीडियो फीचर का ज़िक्र है। लेकिन इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है। फोन में पिछले हिस्से पर ‘हाइपर विज़न' कैमरा होगा जिसके दम पर फोन हाइपर वीडियोज़ रिकॉर्ड कर पाएगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Lenovo Z6 Pro में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा फोन में 5जी सपोर्ट होने की पुष्टि की जा चुकी है। कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि तो कर दी है। लेकिन रैम और स्टोरेज के संबंध में कुछ नहीं बताया है। पुरानी रिपोर्ट्स में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दिए जाने का ज़िक्र है।

वहीं, Weibo पर ज़ारी किए गए एक पोस्ट में लेनोवो के वाइस प्रेसिडेंट चैंग चिंग ने यह भी इशारा दिया कि यह फोन 100 मेगापिक्सल की तस्वीरें ले सकता है। माना जा रहा है कि यह बीते साल नवंबर में लॉन्च किए गए Lenovo Z5 Pro का अपग्रेड होगा।

पहले Lenovo द्वारा लेनोवो ज़ेड6 प्रो को मार्च महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिर्फ यह बताया गया कि 100 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। फोन की सेल जून मे शुरू होने की उम्मीद है। हो सकता है कि इसे भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाए।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Z6 Pro Specificatons
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »