Lenovo Z6 Pro 5G Edition से उठा पर्दा, दुनिया का पहला 5जी लैपटॉप भी लॉन्च

लेनोवो ज़ेड6 प्रो 5जी एडिशन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम है। लेटेस्ट मॉडम फोन में 5जी नेटवर्क के लिए सपोर्ट लेकर आता है।

Lenovo Z6 Pro 5G Edition से उठा पर्दा, दुनिया का पहला 5जी लैपटॉप भी लॉन्च
ख़ास बातें
  • 5जी मॉडम और नया बैकपैनल दिया गया है Lenovo Z6 Pro 5G Edition
  • Lenovo Z6 Pro की अहम खासियत है कैमरा सेटअप
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम है इस फोन में
विज्ञापन
Lenovo Z6 Pro 5जी एडिशन से मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शंघाई में पर्दा उठा लिया गया है। नया स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुके Lenovo Z6 Pro का 5जी वेरिएंट है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन एक्स50 मॉडम के साथ आता है। Lenovo Z6 Pro 5G Edition के अहम स्पेसिफिकेशन में फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच बैटरी शामिल हैं। लेनोवो ज़ेड6 प्रो 5जी एडिशन के साथ मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शंघाई में एक नया लैपटॉप भी पेश किया है। इसके बारे में दुनिया का पहला 5जी लैपटॉप होने का दावा है।
 

Lenovo Z6 Pro 5जी एडिशन स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ज़ेड6 प्रो 5जी एडिशन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ स्नैपड्रैगन एक्स50 5जी मॉडम है। लेटेस्ट मॉडम फोन में 5जी नेटवर्क के लिए सपोर्ट लेकर आता है। इसके अलावा Lenovo ने Z6 Pro 5G Edition में नया बैकपैनल दिया है। प्रतीत होता है कि यह पारदर्शी डिज़ाइन है। संभव है कि कंपनी ने बैकपैनल पर स्टिकर इस्तेमाल किया हो, Xiaomi Mi 8 Explorer Edition की तरह।

5जी मॉडम और नए बैकपैनल के अलावा Z6 Pro 5G Edition के स्पेसिफिकेशन व डिज़ाइन Lenovo Z6 Pro से पूरी तरह से मेल खाते हैं। इस फोन को अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी है।

याद रहे कि डुअल-सिम (नैनो) Lenovo Z6 Pro को 6.39 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फेस अनलॉक सपोर्ट भी फोन में मौज़ूद है। Lenovo Z6 Pro में क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के तीन विकल्प हैं- 6 जीबी/ 8 जीबी/ 12 जीबी। Lenovo ने ज़ेड6 प्रो में तापमान नियंत्रण के लिए पीसी ग्रेड का कोल्डफ्रंट लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है।

Lenovo Z6 Pro की अहम खासियत है कैमरा सेटअप। स्मार्टफोन एआई से लैस चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का एफ/ 1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है और साथ में एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) कैमरा और पीडीएएफ सेंसर को भी फोन का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी ने ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी दिया है। यूज़र्स सुपर नाइट सीन, सुपर मैक्रो, सुपर वाइड एंगल, सुपर बॉडी और डुअल सीन का भी मज़ा ले पाएंगे। Lenovo के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। लेनोवो ज़ेड6 प्रो 512 जीबी तक की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल फ्रिंक्वेंसी जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 

Lenovo 5G लैपटॉप स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ज़ेड6 प्रो 5जी एडिशन के अलावा Lenovo ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस शंघाई 2019 में 5जी लैपटॉप को भी लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8cx प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 5जी नेटवर्क के सपोर्ट के लिए Snapdragon X55 मॉडम भी है। इसके अलावा यह लैपटॉप 14 इंच के डिस्प्ले से लैस है।
 
lenovo

Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट चांग चैंग ने Weibo पर दावा किया है कि कंपनी द्वारा पेश किया गया नया मॉडल दुनिया का पहला 5जी लैपटॉप है। इसकी कीमत और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  7. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  9. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  10. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »