Lenovo Z5 का 'दम' इन तस्वीरों में दिखा, डुअल कैमरा और एआई फीचर का भी खुलासा

Lenovo Z5 स्मार्टफोन के टीज़र अब समय-समय पर आ रहे हैं। इसका श्रेय जाता है वाइस प्रेसिडेंट चेंग चेंग को...

Lenovo Z5 का 'दम' इन तस्वीरों में दिखा, डुअल कैमरा और एआई फीचर का भी खुलासा
ख़ास बातें
  • Lenovo Z5 स्मार्टफोन के टीज़र में हुए नए खुलासे
  • वाइस प्रेसिडेंट चेंग चेंग ने साझा की फोन से ली गईं तस्वीरें
  • Lenovo Z5 में चिन नहीं दी जाएगी, नॉच डिस्प्ले भी नहीं देखा गया
विज्ञापन
Lenovo Z5 स्मार्टफोन के टीज़र अब समय-समय पर आ रहे हैं। इसका श्रेय जाता है वाइस प्रेसिडेंट चेंग चेंग को। स्मार्टफोन का एक स्केच टीज़र जारी हुआ है, जिससे पता चलता है कि Lenovo Z5 में चिन नहीं दी जाएगी। अब चेंग ने कैमरा सेंपल जारी किए हैं, जो संभवत: Lenovo Z5 से ली गई हैं। पता चला है कि फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। चेंग ने चीनी सोशल साइट वीबो पर दो कैमरा सैंपल पोस्ट किए हैं, जो शाम के कम रोशनी में लिए गए मालूम होते हैं।
 
LENOVOZ5

कम रोशनी में ली गईं इन तस्वीरों में भी स्पष्टता है और नॉयज नियंत्रित है। सभी तस्वीरों में वॉटरमार्क है, जिससे पता चलता है कि इन्हें Lenovo Z5 के कैमरे से लिया गया है। साथ ही इशारा मिला है कि फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप निश्चित तौर पर होगा। वाटरमार्क पुष्ट करते हैं कि Lenovo Z5 का कैमरा एआई फीचर से लैस होगा।
 
LENOVOZ5

Lenovo Z5 के फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आने की चर्चा है। साथ ही इसमें 4टीबी का इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। चेंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में दिए गए स्टोरेज का श्रेय 'पार्टिकल टेक्नॉलजी' को जाता है। उन्होंने बताया कि बड़े स्टोरेज के दम पर फोन में 2000 एचडी मूवीज़, 1,50,000 म्यूज़िक फाइल और 10 लाख तस्वीरें स्टोर की जा सकती हैं।

चेंग ने कुछ तस्वीरें स्मार्टफोन डिस्प्ले के कुछ हिस्से के साथ साझा की हैं। हालांकि, फोन में नीचे या ऊपर की तरफ नॉच नहीं है। चेंग ने ज़िक्र किया है कि नए मॉडल में 18 पेटेंट तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि Lenovo Z5 के 14 जून को लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च की तारीख करीब आते-आते स्पेसिफिकेशन को लेकर तमाम अफवाहें हैं। डिज़ाइन व फीचर से इशारा मिलता है कि कंपनी इसे प्रीमियम रेंज में जगह देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Lenovo z5, Camera Samples
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »