• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो ज़ेड2 प्लस में पहले से इंस्टॉल होगा हेल्थ ऐप, जल्द पहुंचेगा भारत

लेनोवो ज़ेड2 प्लस में पहले से इंस्टॉल होगा हेल्थ ऐप, जल्द पहुंचेगा भारत

लेनोवो ज़ेड2 प्लस में पहले से इंस्टॉल होगा हेल्थ ऐप, जल्द पहुंचेगा भारत
विज्ञापन
लेनोवो भारत में अपना ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है। अब कंपनी ने एक वीडियो टीज़र जारी कर इस स्मार्टफोन में हेल्थ ऐप होने का खुलासा किया है।

लेनोवो इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार को जारी किए गए इस वीडियो टीज़र में फिटनेस ऐप से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। इस टीज़र में कंपनी ने बताया है कि लोगों को अब फिटनेस एक्टिविटी जैसे रनिंग, वॉकिंग के लिए अलग-अलग फिटनेस डिवाइस जैसे स्मार्ट बैंड, स्मार्टवॉच की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि ज़ेड2 प्लस में 'यू हेल्थ' नाम से एक फिटनेस ऐप पहले से इंस्टॉल आएगा जो आपको हर एक्टिविटी और स्वास्थ्य जुड़ी बातों से अपडेट रखेगा।

इसके अलावा इस टीज़र में #FastForward के साथ लेनोवो ने ज़ेड2 प्लस को एक ऐसे डिवाइस के तौर पर पेश किया है जो आपके हेल्थ का ध्यान रखेगा। कंपनी ने जल्द ही इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने का खुलासा किया है। लेकिन अभी तारीख और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।
 

इससे पहले पिछले महीने कंपनी ने एक टीज़र तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर पर हैशटैग #FastForward के साथ 'इंपेशेंस इज़ ए वर्चू' लिखा हुआ था। ज़ेड2 प्लस को लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 नाम से 1,799 चीनी युआन की कीमत पर मई में चीन में लॉन्च किया गया था।

लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ेड2 प्लस हैंडसेट 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन, पनोरमा मोड, इंटेलिजेंट एचडीआर और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर आधारित ज़ेडआईयूआई 2.0 पर चलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »