लेनोवो ज़ेड2 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 22 सितंबर 2016 13:25 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ेड2 प्लस की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होगी
  • हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए गए हैं
  • यह स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस सबसे सस्ता फोन है
लेनोवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ज़ेड2 प्लस लॉन्च कर दिया है। लेनोवो ज़ेड2 प्लस की कीमत 17,999 रुपये से रुपये से शुरू होगी। यह हैडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। इसकी बिक्री 25 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी। लेनोवो का यह फ्लैगशिप फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा।

याद रहे कि लेनोवो ज़ेड2 प्लस को लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 नाम से चीन में लॉन्च किया गया था। लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ग्राहकों के पास रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट में से चुनने का विकल्प रहेगा। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। और दूसरे में 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। 17,999 रुपये में ग्राहकों को 3 जीबी रैम मिलेगा। वहीं, 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
Advertisement

यह हैंडसेट एक्टिविटी ट्रैकिंग फ़ीचर से लैस है। कंपनी ने इसे यू-हेल्थ का नाम दिया है। इस फ़ीचर की मदद से लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्टेप्स, कैलोरी और एक्टिव टाइम को ट्रैक करेगा। यह फ़ीचर बैकग्राउंड में काम करता रहेगा।

इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। लेनोवो ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Convenient size and good build quality
  • Excellent performance
  • Superb price
  • Decent battery life
  • Interesting home button tweaks
  • Bad
  • Sub-par camera
  • 960fps shooting is just a gimmick
  • No expandable storage
  • Fast Charge capable charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Z2 Plus Launched, Lenovo Z2 Plus Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.