लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च

लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 भारत में 22 सितंबर को होगा लॉन्च
  • इस फोन में एक हेल्थ ऐप पहले से इंस्टॉल होगा
  • यह स्मार्टफोन लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 का ही अपग्रेडेड वेरिएंट है
विज्ञापन
लेनोवो कई दिनों से अपने ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन के लिए सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रचार कर रही है। कंपनी ने अब इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। इस इनवाइट में कंपनी ने फोन के लॉन्च की तारीख का भी खुलासा कर दिया है।

लेनोवो द्वारा भेजे गए इनवाइट में 'विटनेस टूमॉरो, टुडे' टैगलाइन दी गई है। लॉन्च इवेंट गुरुवार को 22 सितंबर को नई दिल्ली में सुबह 11.30 बजे आयोजित होगा। कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने एक वीडियो टीज़र जारी कर इस स्मार्टफोन में पहले से हेल्थ ऐप इंस्टॉल होने का खुलासा किया था।
 
lenovo-invite

ज़ेड2 प्लस को लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 नाम से 1,799 चीनी युआन की कीमत पर मई में चीन में लॉन्च किया गया था। लेनोवो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह हैंडसेट 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ज़ेड2 प्लस हैंडसेट 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसका रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए मौजूद है 8 मेगापिक्सल का सेंसर। रियर कैमरा में फेस डिटेक्शन, पनोरमा मोड, इंटेलिजेंट एचडीआर और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर हैं।

फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3500 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर आधारित ज़ेडआईयूआई 2.0 पर चलेगा। कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स
  2. Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!
  3. Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
  4. Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!
  5. U&i ने नए नैकबैंड, पावरबैंक, कार चार्जर किए लॉन्च, कीमत Rs 399 से शुरू
  6. Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ
  7. Lenovo Legion Y70 (2026) हुआ 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »