लेनोवो ज़ेड1 आज भारत में होगा लॉन्च, सायनोजेन ओएस 12.1 से है लैस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 मई 2016 10:13 IST
लेनोवो मंगलवार को भारत में ज़ेड1 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी के नए ऑनलाइन ब्रांड ज़ूक का यह भारत में पहला फोन होगा। कंपनी ने खुलासा किया है कि दोपहर 12 बजे से लॉन्च कार्यक्रम की ज़ूक की आधिकारिक वेबसाइट के साथ यूट्यूब पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। कंपनी ने पिछले हफ्ते इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की पुष्टि की थी।

चीन में इस स्मार्टफोन को ज़ूक ज़ेड1 नाम से बेचा गया है जबकि भारत में कंपनी ने इसे 'लेनोवो ज़ेड1-पॉवर्ड बाय ज़ूक' नाम से पेश किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि फोन एंड्रॉयड 5.1.1 ल़लीपॉप पर आधारित सायनोजेन ओएस 12.1 पर चलता है। इसका मतलब है कि यूजर को अपने फोन को कस्टमाइज करने के लिए ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। लेनोवो के ज़ूक ज़ेड1 को चीन में 1,799 चीनी युआन (करीब 18,250 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था। भारत में भी इस स्मार्टफोन की कीमत इतनी ही रहने की उम्मीद है।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 की पहली झलक )
 

अब बात लेनोवो ज़ेड1 के स्पेसिफिकेशन की। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1920 X 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर से लैस है और मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। हैंडसेट का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: भारत में 'यू' के अलावा लेनोवो फोन में भी होगा अब सायनोजेन ओएस )
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 526 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने और 38 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया था। फोन का डाइमेंशन 155.7 x 77.3 x 8.9 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
 
लेनोवो ज़ेड1 स्मार्टफोन 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीएसएम/ एज, ब्लूटूथ 4.1 और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। इसमें डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, हॉल और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.