भारतीय मार्केट में लेनोवो और शाओमी के स्मार्टफोन की बिक्री बढ़ीः रिपोर्ट

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2016 11:24 IST
वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में पांच फीसदी वृद्धि की तुलना में भारत में तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन शिपमेंट में 23 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। शोध कंपनी काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पिछले साल की तुलना में इस साल फीचर फोन के शिपमेंट में दो फीसदी वृद्धि, जबकि स्मार्टफोन के शिपमेंट में 23 फीसदी की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एलटीई फीचर से युक्त हर 10 में से आठ स्मार्टफोन वोओएलटीई फीचर से लैस हैं, जो ओईएम तथा कैरियर के लिए बाजार के हिसाब से एक महत्वपूर्ण फ़ीचर हो गया है।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च में शोध विश्लेषक कर्ण चौहान ने कहा, "एलटीई नेटवर्क के आने से स्मार्टफोन की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है।"

फीचर फोन व स्मार्टफोन में सैमसंग का दबदबा अभी भी कायम है, लेकिन इसके कुल बाजार में चार फीसदी की कमी दर्ज की गई है। स्मार्टफोन बाजार में माइक्रोमैक्स नंबर दो पर बरकरार है, जबकि तीसरे नंबर पर चीन की कंपनी लेनोवो है। मोबाइल फोन बाजार में इन्टेक्स चौथे नंबर पर पहुंच गई है और स्मार्टफोन बाजार में इसकी जगह लाइफ व शाओमी ने ले ली है।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, "चाइनीज कंपनी ओपो तथा वीवो का घरेलू बाजार में दबदबा है, लेकिन भारतीय बाजार में अपनी धमक के लिए वह लगातार हाथ पैर मार रही है। तीसरी तिमाही में इनके शिपमेंट में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमश: 272 फीसदी तथा 437 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.