लेनेवो वाइब एक्स3 स्मार्टफोन 27 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

लेनेवो वाइब एक्स3 स्मार्टफोन 27 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
लेनेवो इंडिया ने जानकारी दी है कि वाइब एक्स3 स्मार्टफोन को 27 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस महीने ही लेनेवो वाइब के4 नोट स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

याद दिला दें कि लेनेवो वाइब एक्स3 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पिछले साल नवंबर में चीन में 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने वाइब एक्स3 का यूथ वेरिएंट 1,889 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) में पेश किया था। फिलहाल, कंपनी ने यह नहीं बताया कि सिर्फ वाइब एक्स3 को लॉन्च किया जाएगा या फिर इसके साथ 'यूथ' वेरिएंट की भी मार्केट में एंट्री होगी।

लेनेवो और मोटोरोला ने हाल ही में जानकारी दी थी कि आने वाले समय में मोटोरोला को मोटो बाय लेनेवो के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने बताया कि वाइब ब्रांड के तहत बजट सेगमेंट के डिवाइस पेश किए जाएंगे और मोटो ब्रांड का इस्तेमाल महंगे स्मार्टफोन सेगमेंट के लिए होगा। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि कंपनी लेनेवो वाइब एक्स3 को भारत में किस कीमत में पेश करती है।

लेनेवो वाइब एक्स3 में 5.5 इंच का एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र सिर्फ एक ही सिम कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वाइब एक्स3 हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा।

वाइब एक्स3 में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स 230 सेंसर, एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। वाइब एक्स3 को पावर देने का काम करेगी 3600 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  2. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  5. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  6. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  7. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  8. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  9. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  10. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »