लेनोवो वाइब पी2 की बेंचमार्क लिस्टिंग से हुआ 4 जीबी रैम का खुलासा

लेनोवो वाइब पी2 की बेंचमार्क लिस्टिंग से हुआ 4 जीबी रैम का खुलासा
ख़ास बातें
  • गीकबेंच के मुताबिक, वाइब पी2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा
  • इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसोसर हो सकता है
  • वाइब पी2 को वाइब पी1 कहा जा रहा है
विज्ञापन
लेनोवो वाइब पी1 स्मार्टफोन अपनी बड़ी बैटरी के चलते खासा लोकप्रिय हुआ था। अब इस स्मार्टफोन के कथित अपग्रेडेड वेरिएंट के बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट होने का खुलासा हुआ है। एक कथित गीकबेंच ब्राउज़र पर लेनोवो पी2सी72 नाम से लिस्ट मॉडल के लेनोवो वाइब पी2 स्मार्टफोन होने का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है।

लीक हुई लिस्टिंग के मुताबिक, वाइब पी2 स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 (एमएसएम8953) प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफो में 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। वीइब पी1 की तरह ही वाइब पी2 फोन में भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। लेकिन बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग में कथित वाइब पी2 के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। कथित लेनोवो वाइब पी2 की लीक बेंचमार्क लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले टेली फून एबोनमेंट ने दी थी।

याद दिला दें कि लेनोवो वाइब पी1 को सबसे पहले आईएफए 2015 में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 4900 एमएएच की बैटरी है।

वाइब पी1 में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्पले है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। रैम 3 जीबी व 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। वाइब पी1 में एनएफसी, यूएसबी ओटीजी के साथ 4जी एलटीई सपोर्ट है। 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

लेनोवो इंडिया ने पहले ही के5 नोट स्मार्टफोन को सोमवार को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। चीनी कंपनी ने इस फोन के फीचर जैसे रैम के बारे को लेकर भी खुलासा कर दिया है। हाल ही में, लेनोवो ने खुलासा किया कि के5 स्मार्टफोन को भारत में 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। जनवरी में चीन में लॉन्च हुए इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 2 जीबी रैम था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »