लेनोवो वाइब के5 नोट के इन टॉप फ़ीचर के बारे में जानें

लेनोवो वाइब के5 नोट के इन टॉप फ़ीचर के बारे में जानें
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपना वाइब के5 नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। लेनोवो वाइब के5 नोट स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होगी। कंपनी को उम्मीद है कि वह इस स्मार्टफोन के जरिए लेनोवो के3 नोट और लेनोवो वाइब के4 नोट की सफलता को दोहराने में कामयाब रहेगी।

आइए इस फोन के टॉप फ़ीचर के बारे में जानते हैं

सिक्योर ज़ोन
कंपनी ने इस हैंडसेट में सिक्योर ज़ोन नाम का अनोखा फ़ीचर दिया है। सिक्योर ज़ोन को एक्टिवेट करने पर आपको के5 नोट के अंदर दो सुरक्षित फोन मिल जाएंगे। कंपनी ने बताया है कि यूज़र एक समय पर व्हाट्सऐप व वीचैट जैसे ऐप्स को अलग-अलग ज़ोन में चला पाएंगे। इस दौरान दोनों ज़ोन के नोटिफिकेशन भी नहीं मिस होने की संभावना रहेगी।

स्मार्टफोन सीन
लेनोवो वाइब के5 नोट के बारे में कंपनी ने दावा किया है कि यह आपकी लाइफस्टाइल में पूरी तरह से ढल जाएगा। आपकी सुविधा के हिसाब से लेनोवो वाइब के5 नोट के ब्लूटूथ, डब्ल्यूलैन, जीपीएस, ब्राइटनेस बदल जाएंगे।
 
lenovo-vibe-k5-note

रैम
लेनोवो ने यूज़र की बढ़ती ज़रूरतों को ध्यान रखते हुए इस हैंडसेट का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी पेश किया है। हालांकि, इसकी कीमत ज्यादा है। लेकिन मल्टीटास्किंग के इस जमाने में यह एक बेहतरीन फ़ीचर है।

बैटरी
5.5 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस हैंडसेट में 3500 एमएएच की बैटरी दी है। हालांकि, इस बैटरी की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से हम रिव्यू में ही बता पाएंगे। लेकिन कागजी तौर पर यह बेहद ही मजबूत नज़र आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »