Lenovo S5 Pro लॉन्च, 6 जीबी रैम और चार कैमरों से है लैस

Lenovo S5 Pro को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह मार्च में लॉन्च किए गए Lenovo S5 हैंडसेट का अपग्रेड है।

Lenovo S5 Pro लॉन्च, 6 जीबी रैम और चार कैमरों से है लैस
ख़ास बातें
  • Lenovo S5 Pro में दो रियर कैमरे हैं
  • दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं लेनोवो एस5 प्रो
  • Lenovo S5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है
विज्ञापन
Lenovo S5 Pro को आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह मार्च में लॉन्च किए गए Lenovo S5 हैंडसेट का अपग्रेड है। नए स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी भिड़ंत Xiaomi Mi 6X, Mi 8 Lite और Honor 8X जैसे हैंडसेट से है। लेनोवो एस5 प्रो स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा, फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है। Lenovo S5 Pro में डिस्प्ले नॉच भी है और फोन को रफ्तार देने का काम करेंगे 6 जीबी रैम। इसके अतिरिक्त इंफ्रारेड से लैस फेस अनलॉक फीचर और यूनीबॉडी मेटल डिज़ाइन इस फोन का हिस्सा हैं।
 

Lenovo S5 Pro की कीमत

Lenovo S5 Pro की कीमत चीन में 1,298 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। Lenovo के इस हैंडसेट का एक 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है जिसकी कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ है। घरेलू मार्केट में इस फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।
 

Lenovo S5 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Lenovo S5 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 5.0 पर चलेगा। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, एड्रेनो 509 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.6 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर।

सेल्फी के दीवानों के लिए फोन में दो सेंसर हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है वो भी एफ/2.2 अपर्चर के साथ। सेकेंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा सेटअप 2x लॉस लेस, ऑप्टिकल ज़ूम और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वाला पोर्ट्रेट शॉट्स से लैस है। फ्रंट सेंसर इंफ्रारेड से लैस फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। एआई पोर्ट्रेट, ब्यूटी और एंबियंट लाइटनिंग जैसे फीचर इसका हिस्सा हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फीचर हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रैविटी, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3500 एमएएच की है और यह 15वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 154.5x75.45x7.7 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »