Lenovo S5 Pro GT लॉन्च, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से है लैस

Lenovo Z5s स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ चीनी मार्केट में Lenovo S5 Pro GT वेरिएंट को भी पेश किया गया। यह हैंडसेट दो महीने पहले लॉन्च किए गए लेनोवो एस5 प्रो का अपग्रेड है।

Lenovo S5 Pro GT लॉन्च, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से है लैस
ख़ास बातें
  • Lenovo S5 Pro GT में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • लेनोवो एस5 प्रो जीटी में दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं
  • Lenovo S5 Pro GT वाकई में लेनोवो एस5 प्रो का ही एक वेरिएंट है
विज्ञापन
Lenovo Z5s स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ चीनी मार्केट में Lenovo S5 Pro GT वेरिएंट को भी पेश किया गया। यह हैंडसेट दो महीने पहले लॉन्च किए गए लेनोवो एस5 प्रो का अपग्रेड है। Lenovo S5 Pro GT में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है, जबकि पुराना वेरिएंट स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। नया जीटी वेरिएंट आउट ऑफ बॉक्स ज़ेडयूआई 10 पर चलेगा और इसका 4 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट वाले ही हैं।
 

Lenovo S5 Pro GT की कीमत

लेनोवो एस5 प्रो जीटी के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,198 चीनी युआन (करीब 12,100 रुपये) है। इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,298 चीनी युआन (करीब 13,100 रुपये) में बेचा जाएगा। डिवाइस को तीन रंगों में उपलब्ध कराया गया है- ब्लैक, गोल्ड और ब्लू।
 

Lenovo S5 Pro GT स्पेसिफिकेशन

हार्डवेयर की बात करें तो लेनोवो एस5 प्रो जीटी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 10 पर चलेगा। यह हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के विकल्प हैं। दोनों ही वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। याद रहे कि Lenovo S5 Pro को स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था।

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के दीवानों के लिए भी डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के सेंसर जुगलबंदी में काम करेंगे।

रियर कैमरा सेटअप 2x लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है और पोर्ट्रेट शॉट के लिए एआई को सपोर्ट करता है। फ्रंट सेंसर इंफ्रारेड पावर्ड फेस अनलॉक फीचर के अलावा एआई पोर्ट्रेट, ब्यूटी और 3डी एंबियंट लाइटनिंग से लैस है।

स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। एंबियंट लाइट, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेसर, ग्रेविटी और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती  है। Lenovo S5 Pro GT का डाइमेंशन 154.5x75.45x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »