लेनेवो वाइब एक्स3 (लेमन एक्स) सोमवार को होगा लॉन्च

लेनेवो वाइब एक्स3 (लेमन एक्स) सोमवार को होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लेनेवो सोमवार को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इसमें वाइब एक्स3 (लेमन एक्स) स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किए जाने की संभावना है। कंपनी ने सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक टीज़र पोस्टर जारी करके सोमवार के लॉन्च इवेंट की जानकारी दी।

इसके अलावा, टीना लिस्टिंग की बदौलत वाइब एक्स3 (लेमन एक्स) की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक हो गए हैं। गौर करने वाली बात है कि आधिकारिक टीज़र में कंपनी ने हैंडसेट की ऑडियो क्षमता पर जोर दिया है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, लेनेवो वाइब एक्स3 (लेमन एक्स) में स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम होगा। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और 5.5 इंच के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। हैंडसेट का डाइमेंशन 154x76.4x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।

टीना साइट पर जो तस्वीरें जारी की गई हैं उसमें वाइब एक्स3 में तीन कैपेसिटिव बटन नज़र आ रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  4. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  8. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  9. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  10. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »