लेनेवो लेमन 3 बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

लेनेवो लेमन 3 बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
भारत में ए7000 टर्बो हैंडसेट लॉन्च करने के बाद लेनेवो ने नया स्मार्टफोन लेमन 3 पेश किया है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 7,000 रुपये के आसपास होगी। लेनेवो लेमन 3 की कीमत शाओमी रेडमी 3 के बराबर है जिसे इस हफ्ते ही लॉन्च किया गया था।

यह सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है और प्री-ऑर्डर बुकिंग कंपनी की शॉपिंग वेबसाइट से की जा सकती है। चीन के बाहर अन्य मार्केट में लेनेवो लेमन 3 की उपलब्धता और कीमत के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

लिस्टिंग के मुताबिक, लेनेवो लेमन 3 एक डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय 4जी स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 441 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 2 जीबी का रैम दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो लेमन 3 स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी 2.0 और जीपीएस को सपोर्ट करता है।
 
lenovo lemon 3 gold

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142x71x7.99  मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम। इसमें2750 एमएएच की बैटरी है। यह 4जी नेटवर्क पर 15 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी और 2जी नेटवर्क पर 32 घंटे का टॉक टाइम।

लेनेवो लेमन 3 के ज्यादातर स्पेसिफिशन शाओमी रेडमी 3 जैसे ही हैं। हालांकि रेडमी 3 4100 एमएएच की बैटरी और एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। इस प्राइस रेंज में लेनेवो के इस स्मार्टफोन की भिड़ंत मेज़ू एम2 नोट और लेनेवो वाइब के4 नोट से होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »