Lenovo Legion गेमिंग फोन में होगा 16 जीबी रैम से लैस, और भी स्पेसिफिकेशन लीक

Lenovo Legion गेमिंग फोन को मॉडल नंबर L79031 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और 16 जीबी रैम से लैस होगा।

Lenovo Legion गेमिंग फोन में होगा 16 जीबी रैम से लैस, और भी स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Snapdragon 865+ चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है गेमिंग फोन
  • Geekbench पर सिंगल-कोर में 4,556 और मल्टी-कोर में 13,438 स्कोर किया हासिल
  • 22 जुलाई को शाम 5 बजे लॉन्च होगा Lenovo Legion गेमिंग फोन
विज्ञापन
Lenovo Legion गेमिंग फोन 22 जुलाई को लॉन्च होने से पहले गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन के बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट होने से कई मुख्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। यदि पिछली लीक्स और लेटेस्ट बेंचमार्क लिस्टिंग को सच माना जाए तो लेनोवो लीजन गेमिंग फोन 16 जीबी रैम के साथ आएगा। लेनोवो लीजन गेमिंग फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट दिया जाएगा। Lenovo इस फोन के लॉन्च की तारीख इसके आगामी प्रतिद्वंदी Asus ROG Phone 3 के साथ मेल खाती है। Lenovo Legion का लॉन्च इवेंट 22 जुलाई को शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) से शुरू होगा।

Lenovo Legion गेमिंग फोन को मॉडल नंबर L79031 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और 16 जीबी रैम से लैस होगा। हैंडसेट सिंगल-कोर टेस्ट में 4,556 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट पर 13,438 स्कोर हासिल करने में सफल रहा। इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग से कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन का भी पता चलता है।

लेनोवो लीजन गेमिंग फोन स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर काम करेगा। गीकबेंच लिस्टिंग में कोडनेम, 'kona' का उल्लेख है, जिसका इस्तेमाल पिछले दिनों स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के लिए किया गया था।

इस डिवाइस को पहले AnTuTu पर समान मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, और वहां यह कुल 648,801 स्कोर हासिल करने में सफल रहा था। AnTuTu लिस्टिंग में 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी मिली थी। पिछले लीक से पता चलता है कि फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज और फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz होगा।

Lenovo Legion गेमिंग फोन में दो रियर कैमरे होंगे, जिनमें 64-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल सेंसर होंगे। इसके साथ फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह भी अनुमान लगाया गया है कि रियर कैमरे इसके बैक पैनल के सेंटर में सेट होंगे। एक लीक हुई तस्वीर ने सुझाव दिया था कि फोन दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा - एक फोन के बायीं ओर और एक बॉटम पर। बैटरी को लेकर लीक्स कहती हैं कि लीजन गेमिंग फोन को 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से लैस होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »