Lenovo Legion गेमिंग फोन होगा 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Lenovo Legion गेमिंग फोन को अन्य सभी फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन की तुलना में बेहद तेजी से चार्ज होने के लिए टीज़ किया गया है। फिलहाल Oppo Reno Ace स्मार्टफोन सबसे तेज़ फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आता है।

Lenovo Legion गेमिंग फोन होगा 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस

Lenovo Legion स्मार्टफोन में Snapdgraon 865 चिपसेट शामिल होगा

ख़ास बातें
  • 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट अभी तक किसी स्मार्टफोन में नहीं दिया गया है
  • 65W चार्जिंग सपोर्ट के साथ अभी Oppo Reno Ace है सबसे ऊपर
  • लेनोवो लीजन गेमिंग फोन होगा स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस
विज्ञापन
Lenovo ने खुलासा किया है कि कंपनी का आगामी गेमिंग फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। बता दें कि अभी तक दुनिया में किसी भी स्मार्टफोन में इतनी ज्यादा क्षमता की फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट शामिल नहीं है। स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद यह सबसे तेज़ वायर्ड चार्जिंग वाला स्मार्टफोन बन सकता है। कंपनी ने फरवरी में एक पोस्टर के जरिए इशारा दिया था कि लीजन गेमिंग फोन 55W से अधिक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह भी बताया गया था कि गेमिंग पर फोकस करने वाला यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करेगा। नए लीजन स्मार्टफोन में स्मूथ गेमिंग अनुभव के लिए बेहतरीन कूलिंग सिस्टम से लैस बनाया जाएगा।

Lenovo Legion गेमिंग फोन को अन्य सभी फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन की तुलना में बेहद तेजी से चार्ज होने के लिए टीज़ किया गया है। हालांकि, Weibo पर साझा किए गए पोस्टर में Lenovo ने स्मार्टफोन को पूरी तरह से चार्ज होने में लगने वाले समय की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल Oppo Reno Ace स्मार्टफोन सबसे तेज़ फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी सिर्फ 5 मिनट में स्मार्टफोन को शून्य से 17 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है जो 2 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है। इसके अलावा ओप्पो का दावा है कि चार्जर केवल 30 मिनट में 4,000mAh की बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। उम्मीद है कि आगामी लेनोवो गेमिंग फोन 30 मिनट से कम समय में फोन को पूरी तरह से चार्ज कर देगा।

लेनोवो पहले ही Legion गेमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा कर चुका है। Lenovo Legion गेमिंग फोन को ठंडा रखने के लिए एक जबरदस्त कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। गेमिंग अनुभव को बढ़ाने के लिए गेमिंग फोन क्वालकॉम Snapdragon 865 चिपसेट से लैस होगा। Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro गेमिंग स्मार्टफोन भी इसी चिपसेट के साथ आते हैं।

नए गेमिंग स्मार्टफोन के साथ Lenovo के लीजन ब्रांड का मुकाबला Black Shark, Nubia, iQoo और Asus से होगा, जो अपने गेमिंग स्मार्टफोन के साथ बाजार में पहले ही उतर चुके हैं। अभी तक लेनोवो द्वारा स्मार्टफोन की लॉन्च की तारीख और कीमत के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »