Lenovo K8 Plus आज भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ के8 लॉन्च की थी। अब बुधवार को भारत में कंपनी अपना नया लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी। इवेंट की शुरुआत 11.30 बजे होगी और नीचे दिए गए लिंक पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 सितंबर 2017 09:26 IST
लेनोवो ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ के8 लॉन्च की थी। अब बुधवार को भारत में कंपनी अपना नया लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च करेगी। इवेंट की शुरुआत 11.30 बजे होगी और नीचे दिए गए लिंक पर लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। अभी तक, इस हैंडसेट के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, फोन में लेनोवो के8 नोट (रिव्यू) की तरह ही एक वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लेनोवो के8 नोट को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, पिछले हफ्ते ही ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया था कि नया Lenovo K8 Plus एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

फ्लिपकार्ट ने यह भी खुलासा किया था कि लेनोवो के8 प्लस स्टॉक एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलेगा। बता दें कि के8 नोट के साथ ही चीनी कंपनी ने नई स्टॉक एंड्रॉयड नीति को अपनाया था। लेटेस्ट टीज़र यह भी पुष्टि हुई है कि स्मार्टफोन के रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के अलावा एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।


इससे पहले, लेनोवो के8 प्लस को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ था। स्मार्टफपोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। लेनोवो के8 प्लस में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 (एमटी6757डी) प्रोसेसर होने की उम्मीद है। बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन में 3 जीबी रैम दिया जाएगा।
Advertisement

लेनोवो के8 प्लस के लॉन्च में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। जल्द ही कंपनी द्वारा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की जानकारी आधिकारिक रूप से दे दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo India, Mobiles, Android, Lenovo K8 Plus, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.